फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   students honored in annual function

Solan News: विधायक ने मेधावी और खिलाड़ी किए सम्मानित

Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला के शेरां स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरां में वार्षिक समारोह मनाया गया। मेधावी और खेलकूद में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बच्चों को सम्मानित किया।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के चरित्र निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण अवस्था है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन में आगे बढ़कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करें। चिट्टा मुक्त प्रदेश अभियान के तहत स्कूली छात्रों, अभिभावकों एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत शेरां में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित अलग-अलग परियोजनाओं के तहत विकास कार्यों के लिए लगभग 2.70 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है। शेरां स्कूल के लिए तीन अतिरिक्त कमरों का निर्माण सीएसआर के माध्यम से पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने विद्यालय परिसर में सीएसआर के माध्यम से सुरक्षा दीवार निर्माण और एक आधुनिक परीक्षा हॉल के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को ऐच्छिक निधि से 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed