{"_id":"602149f78ebc3e4c885401f1","slug":"students-follows-social-distancing-in-dharampur-college-solan-news-sml360214627","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग से बैठाए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग से बैठाए विद्यार्थी
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार 10 महीने बाद विद्यार्थियों के लिए कॉलेज को खोल दिया गया है। कोरोना को देखते हुए कॉलेज में सामाजिक दूरी का पालन किया गया। वहीं क्लास रूम के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर रखा गया।
प्राध्यापक और विद्यार्थियों को प्रवेश से पहले सैनिटाइजर और मास्क प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य रीटा शर्मा ने कहा कि एसओपी प्राध्यापकों पर भी लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि जारी एसओपी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज में आने के दिन भी तय किए गए हैं। इसमें सोमवार-मंगलवार को बीए प्रथम वर्ष, बीकॉम प्रथम वर्ष, बुधवार-वीरवार को बीए द्वितीय वर्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष और शुक्रवार-शनिवार को बीए और बीकॉम फाइनल को बुलाया जाएगा।