{"_id":"6850e76a2a6b9955dc5967d706d72fb1","slug":"strick-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से जिले में थमी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से जिले में थमी जिंदगी
अमर उजाला टीम सोलन
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क परिवहन एवं सुरक्षा बिल के विरोध में सार्वजनिक परिवहन के वाहनों की हड़ताल का सोलन जिला में जिंदगी थम गई। बीबीबएन को छोड़कर अन्य स्थानों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान सरकारी और निजी करीब 555 रूटों पर बसें नहीं चली, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सोलन शहर में ऑटो, टैक्सी, पिकअप यूनियनों ने हड़ताल का पूरा समर्थन किया। वहीं अधिकांश स्कूल कॉलेज भी बंद रहे। रोजमर्रा के उत्पादों दूध, ब्रेड और सब्जियों की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित रही। इस दौरान लोगों को पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक कुछ बैंक भी बंद रहे।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने गेट के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि दोपहर 12 बजे बाद स्थिति सामान्य हो गई। जबकि उद्योगों में भी हड़ताल का आंशिक असर दिखा। इससे उत्पादन में किसी तरह की गिरावट दर्ज नहीं की गई। कसौली, सुबाथू, कुनिहार, अर्की, साधुपुल, नौणी आदि क्षेत्रों में हड़ताल से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन
कहां कितने रूट ठप
सोलन 80
नालागढ़ 120
परवाणू 8
अर्की 28
राजगढ़ 20
निजी बसों के रूट 319
सोलन शहर में 300 से अधिक ऑटो नहीं दौड़े। शहर में ऑटो आम लोगों के लिए यातायात का साधन है। वहीं टैक्सी न चलने से स्थिति अधिक विकट दिखी। शहर व आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न यूनियनों की करीब 150 से अधिक टैक्सियां नहीं दौड़ी। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में टैक्सियां खूब दौड़ी।
नए बस स्टैंड पर एचआरटीसी ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमे ऋषि लाल, हुकम चंद, हितेंद्र कंवर, दलीप सिंह, मनीष अग्निहोत्री, चंद्रमणी सोनी, नरेंद्र कुमार, किरण कुमार, प्रताप सिंह ठाकुर, मनोल भगनाल, प्रताप चंद, अजय शर्मा, प्रकाश, कैलाश ठाकुर और मनदीप सिंह मौजूद रहे। वहीं हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ ने भी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें सोहन लाल, जितेंद्र चंदेल, सुरेश शर्मा, नारायण ठाकुर, देवेंद्र नेगी, रीखी राम आदि मौजूद रहे।
परवाणू(सोलन)। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल के कारण परवाणू में मिला जुला असर रहा। अधिकांश औद्योगिक इकाइयों में आंशिक रूप से कामकाज ठप रहा। वहीं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को छोड़कर बाकी सभी सरकारी उपक्रम कुछ देर के लिए बंद रहे। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने कर्मचारी नेता नानक चंद शांडिल, प्रदेश युवा इंटक के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर व सीटू के जिला प्रधान ओम दत्त शर्मा, बैंक एंप्लाइज फेडरेशन से जुड़े रवि आहूजा व केके जैन ने विरोध प्रदर्शन किया।
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट में सीमेंट कंपनी गेट से लेकर बस स्टैंड तक लगभग 400 वर्करों ने लाल झंडे, बैनरों के साथ रैली निकाली और बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। वहीं कुनिहार में भी बंद का व्यापक असर दिखा। हालांकि इक्का दुक्का प्राइवेट बसें चलती रहीं।