{"_id":"f13d9781a7191276c7699adacc074532","slug":"stratgey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु खुले छोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु खुले छोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 27 Feb 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय गौवंश संवर्धन परिषद् की बैठक में घूम रहे आवारा पशुओं को गौशाला में संरक्षण देने की वकालत की गई। इसके अलावा बैठक में उनके रखरखाव, चारा तथा मेडिकल सुविधाओं पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम हरिकेश मीणा ने गौशाला प्रबंधकों को निर्देश दिए कि जिन गौवंश को गौशालाओं में संरक्षण के लिए रखा है उन्हें दोबारा खुले मत छोड़ो।
कुछ लोग अपनी गायों को दिन के समय बाहर छोड़ देते हैं और शाम को वापस ले जाते हैं। इस वजह से आवारा पशुओं की तादाद में इजाफा हो रहा है। ऐसे पशु मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पंचायत निरीक्षक करण कुमार ने कहा कि पशुओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन
पंचायतों में गौ सदन खोलने के लिए 19 कलस्टर बनाए हैं तथा 6 गौ सदनों के लिए भूमि हस्तांतरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त गौशाला प्रबंधकों ने पशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं और चारा मुहैया करवाने की मांग भी उठाई।
इस अवसर पर तहसीलदार डीआर भाटिया, नायब तहसीलदार टीएल नेगी, तहसीलदार बददी केशव राम, एसडीओ आईपीएच नीरज कुमार, एसीएफ मदन शर्मा, जेई नप नालागढ़ राकेश कांत, पशु चिकित्सक डॉ. रश्मि ठाकुर, ईशरी गौशाला नालागढ़ के प्रधान बीआर घई, सचिव मास्टर सुरेंद्र शर्मा, राजिंद्र शर्मा, महादेव गौशाला से विद्या रत्न, महेश्वर चंदेल, दौलत राम, नप बददी से प्रदीप वर्मा मुनीश ठाकुर और मदन लाल शर्मा मौजूद रहे।