फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   State's largest industrial The area does not have its own bus stand.

Solan News: प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के पास अपना बस अड्डा नहीं

Fri, 23 Aug 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 23 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन दे रहा है प्रदेश को 63 फीसदी से अधिक राजस्व
विज्ञापन

सीपीएस ने भेजा परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में अभी तक उसका अपना बस अड्डा नहीं है। वर्ष 2003 को प्रदेश को मिले औद्योगिक पैकेज के बाद औद्योगिक घरानों ने निवेश के लिए बीबीएन को चुना और प्रदेश को बीबीएन से सर्वाधिक 63 प्रतिशत राजस्व मिलता है, लेकिन एचआरटीसी के अपने बस अड्डे के अभाव में यहां लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पहले बद्दी शहर के लिए बस अड्डे के नाम पर स्लिप रोड होता था लेकिन फोरलेन के कार्य के कारण वह बंद हो गया है। वर्तमान में बीबीएनडीए की ओर से ट्रक पार्किंग में बस अड्डा चल रहा है।
औद्योगिक पैकेज मिलने के दो दशकों बाद भी यहां बस अड्डा नहीं बन पाया है। वर्तमान में बद्दी का बस अड्डा बीबीएनडीए की ओर से ट्रकों के लिए बनाई पार्किंग में अस्थायी तौर पर चल रहा है। जहां पर पानी, बिजली और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। बद्दी से हिमाचल समेत अन्य राज्यों के लिए करीब 200 रूट प्रति दिन रवाना होते हैं। अब सीपीएस एवं दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने परिवहन विभाग के प्रधान सचिव आरडी नजीम से पत्राचार करते हुए यहां बस अड्डे का शीघ्र निर्माण करने की बात कही है। पत्र में बताया गया है कि इस बस अड्डे को हमीरपुर बस अड्डे की तर्ज पर बनाना है। इसके लिए मैप व अन्य औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं। बद्दी में बस अड्डे के लिए ट्रक यूनियन के समीप बाइपास मार्ग पर 34 बीघा भूमि एचआरटीसी के नाम स्थानांतरित हो चुकी है।
विज्ञापन

औद्योगिकीकरण के बाद न केवल प्रदेश ही नहीं देश के कोने-कोने से लोग यहां काम की तलाश में आए हैं और स्थानीय लोगों सहित कामगारों को बसों में आवाजाही करनी पड़ती है, लेकिन बस अड्डे के अभाव में यहां लोगों को खुले आसमान के नीचे धूप व वर्षा में परेशानियां झेलने को लाचार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते देश में 7 आधुनिक बस अड्डे का निर्माण करने को हरी झंडी दी गई, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र बद्दी का बस अड्डा भी शामिल था। इसके लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में भूमि भी ट्रांसफर करवा दी थी। सरकार बदलने के बाद मामला ढीला पड़ गया है। बद्दी में आधुनिक सुविधाओं वाले बस अड्डे की सख्त आवश्यकता है।


इनसेट
एक सप्ताह के भीतर नक्शा हो तैयार : चौधरी
प्रदेश सरकार में सीपीएस एवं दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर बस अड्डे का नक्शा तैयार हो जाएगा और उसके बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में बस स्टैंड के लिए जमीन स्थानांतरित करवा दी गई है। लोनिवि इसका निर्माण करेगा।


इनसेट
जल्द होगी निर्माण प्रक्रिया शुरू : प्रबंधक
उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने कहा कि बद्दी बस अड्डे के निर्माण से संबंधित सभी दस्तावेज निगम के मुख्य कार्यालय को भेज दिए गए हैं। वर्तमान में बद्दी का बस स्टैंड ट्रक पार्किंग में अस्थायी तौर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed