फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   State level Shoolini fair in Solan to start with Shobha Yatra on Friday

शोभायात्रा के साथ आज होगा मां शूलिनी मेले का आगाज

Thu, 23 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर की अधिष्ठात्री मां शूलिनी मेले का आगाज शुक्रवार को माता की शोभायात्रा के साथ होगा। मां शूलिनी पालकी में सवार होकर दोपहर 2:00 बजे मंदिर से निकलेगी और अपनी बहन से मिलने के लिए गंज बाजार स्थित मंदिर में पहुंचेगी।
यहां पर तीन दिन रुकने के बाद रविवार को मां शूलिनी को वापस उनके मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और ढोल नगाड़ों के साथ मां की पालकी निकलेगी। इसके साथ ही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले का आगाज हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के लंबे समय के बाद राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले का आयोजन हो रहा है। मेले के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मालरोड पर बनी ठोडा कलाकृतियों पर भी हेलोजन लाइट लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के आसपास फूल मालाएं से सजाई गई हैं। मंदिर से निकलने के बाद पुरानी कचहरी के समीप माता का स्वागत होगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल पालकी का स्वागत करेंगे। पालकी करीब 2:30 बजे पुरानी कचहरी पहुंचेगी।
इसके बाद बघाट बैंक चौक के पास माता पर पुष्प वर्षा होगी। यहां पर माता के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग खड़े होते हैं। पहला पड़ाव पुराने बस स्टैंड के समीप रखा गया है। इसके बाद यहां से माता मालरोड, पुराने उपायुक्त चौक होते हुए वापस गंज बाजार की ओर जाएंगी और रात करीब 11:00 बजे गंज बाजार स्थित बहन के पास पहुंचेगी।
शोभायात्रा का दायित्व शूलिनी माता ट्रस्ट को
मां शूलिनी की शोभायात्रा का दायित्व शूलिनी माता मंदिर ट्रस्ट को सौंपा गया है। शोभायात्रा को भव्य, सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए झांकियां भी साथ होंगी। इसमेें गणेश, कृष्ण, शिव और मां काली के तीन रूप, अघोरी तांडव, हनुमान, भगवान राम और अन्य झांकियां भी होंगी। पहाड़ी वाद्य यंत्र, बैंड बाजा, सपेरा बीन के अतिरिक्त विशेष ढोली शोभायात्रा का गौरव को बढ़ाएंगे।
सोशल मीडिया पर होगा लाइव प्रसारण
देश-विदेश में बैठे लोग भी इस बार मेले का आनंद उठा सकेंगे। उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने नई पहल की है। उन्होंने कहा कि मां शूलिनी मेले को लोग देख सकें, इसके लिए जिला प्रशासन ने लाइव प्रसारण का विशेष प्रबंध किया है। इसका सीधा जिला प्रशासन सोलन के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मां शूलिनी मेले का फेसबुक पेज पर पहली बार लाइव प्रसारण किया जा रहा है।
दो बजे से बंद हो गया मालरोड
मेले को लेकर वीरवार से ही मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मेले के दौरान तीन दिन चंबाघाट से पुराने बस स्टैंड की ओर आने वाले वाहनों को होटल अंबुशा तक ही आने दिया जाएगा। राजगढ़ की ओर से आने वाली बसें कोटलानाला तक ही आ सकेंगी। बड़े वाहनों को दिन में कोटलानाला से आगे नहीं आने दिया जाएगा। सपरून की ओर से आने वाले वाहन पुराने उपायुक्त चौक तक ही आ सकेंगे। छोटे वाहनों को इसमें छूट दी गई है।
प्रसाद में मिलेगा मां का सिक्का
पालकी के साथ मिलने वाले प्रसाद में सिक्का भी दिया जाएगा। मां शूलिनी सेवा समिति यह प्रसाद वितरित करेगी। इस बार सेवा समिति ने 50,000 सिक्के तैयार किए है। इन्हें प्रसाद के साथ बंद पैकेट में दिया जाएगा। साथ ही प्रमुख स्थानों पर रंगोली बनाने का जिम्मा भी लिया है।
500 जवान रहेंगे सुरक्षा में तैनात
मेले सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 जवानों की तैनाती कर दी गई है। वीरवार से ही पुलिस की टुकड़ियों ने ठोडो ग्राउड, मालरोड समेत अन्य जगहों का जिम्मा संभाल लिया है। इसी के साथ रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के पंजीकरण को भी जांचा जा रहा है।

ये होंगे कलाकार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहले दिन सांसद सुरेश कश्यप मुख्यातिथि होंगे। पहले दिन प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी स्टार कलाकार होंगे। दलीप सिरमौरी और इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्वाज प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed