{"_id":"680394ec42c2e0d7be0846fb","slug":"state-government-should-release-the-pending-arrears-soon-solan-news-c-176-1-ssml1040-142001-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लंबित एरियर को जल्द जारी करे प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लंबित एरियर को जल्द जारी करे प्रदेश सरकार
विज्ञापन
राज्य पेंशनर संगठन की अर्की इकाई ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। राज्य पेंशनर कल्याण संगठन अर्की इकाई की बैठक प्रधान कृष्ण सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इकाई के महासचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने सवाल उठाया कि मंहगाई भत्ते की 3 प्रतिशत किस्त की घोषणा किस आधार पर की गई है। जबकि इससे पूर्व की 2 किस्तें जो 8 प्रतिशत बनती हैं अभी तक लंबित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की गई कि समस्त देय किस्तें जारी की जाए। इसके अलावा पूर्व में जारी की गई उन किस्तों का एरियर भी शीघ्र दिया जाए जो कि अभी तक लंबित है। सदस्यों ने 1-1-2016 से 31-1-2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के एरियर को शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। बैठक में महासचिव राजेंद्र कुमार शर्मा के अतिरिक्त गोविंद राम वर्मा, रेवा शंकर, विजाराम ठाकुर, भगत राम, विनोद कुमार, किरण शर्मा, लेखराम शर्मा, गोपाल लाल सुमन, धनीराम, डॉ. हेतराम वर्मा, दौलत राम वर्मा, लेखराम ठाकुर भी उपस्थित रहे।