फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Staff in regional hospital Solan to get tips to behave properly with patients

क्षेत्रीय अस्पताल में मरीज से अच्छा बरताव करने के सिखाए जाएंगे गुर

Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में स्टाफ को मरीजों के साथ अच्छा बरताव करने के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल में विषय विशेषज्ञ स्टाफ की कक्षाएं लेंगे। अस्पताल प्रशासन ने सबको कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं।
टिप्स देने के लिए कक्षा कभी भी लगाई जा सकती हैं और आगामी दिनों में यह व्यवस्था अस्पताल में शुरू होगी। इससे अस्पताल स्टाफ और मरीजों के बीच तालमेल बढ़ेगा। अपनेपन की भावना जागृत होने से मरीज स्पष्ट बात कर सकेगा।
विज्ञापन

आमतौर पर देखा जाता है कि सरकारी अस्पतालों में स्टाफ के रवैये से परेशान होकर मरीज निजी क्लीनिकों का रुख करते हैं। अब सरकारी अस्पतालों में भी वातावरण सुधारा जा रहा है। इसकी शुरूआत क्षेत्रीय अस्पताल से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज और अस्पताल स्टाफ किसी भी विषय पर आपस में न उलझे, इसके लिए अच्छा वातावरण बनाया जा रहा है। मरीजों से सीधे संपर्क में आने वाले नर्स, मेट्रन, चतुर्थ श्रेणी समेत अन्य स्टाफ को टिप्स देंगे।

क्षेत्रीय अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में रोगी परेशानी में आते हैं। उनकी परेशानी को कम करने के लिए स्टाफ का व्यवहार अच्छा होना चाहिए।
हालांकि अस्पताल स्टाफ की ओर से बदसलूकी करने का मामला नहीं आया है लेकिन मरीजों के सीधे संपर्क में आने वाले स्टाफ को अच्छे व्यवहार के टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed