फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Spot booking facility start for panchayat areas for vaccination in Solan

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की टीकाकरण केंद्र पर होगी बुकिंग

Fri, 18 Jun 2021 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Spot booking facility start for panchayat areas for vaccination in Solan
Spot booking facility start for panchayat areas for vaccination in Solan - फोटो : REUTERS
सोलन। जिले में सोमवार से चलने वाले टीकाकरण अभियान में शहरों में रहने वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों को स्लॉट बुक करवाकर वैक्सीन लगानी होगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोग वैक्सीनेशन केंद्र में जाकर स्पॉट बुकिंग से टीका लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग तैयारियां पूरी कर ली हैं और जिले में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के लिए योजना तैयार की है। अगले दो माह में जिले के सभी लोगों कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। यह जानकारी यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 21 जून से 30 जून तक किए जाने वाले कोविड-19 टीकाकरण के लिए दो श्रेणियां बनाई हैं। प्रथम श्रेणी में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता सम्मिलित हैं जबकि दूसरी श्रेणी में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग को शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि प्रथम श्रेणी में सम्मिलित व्यक्तियों का टीकाकरण वीरवार, शुक्रवार तथा शनिवार जबकि द्वितीय श्रेणी वालों का टीकाकरण सोमवार, मंगलवार तथा बुधवार को किया जाएगा। इन दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश होने पर भी टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार को टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

जिले में 32 फीसदी लोगों ने करवाया टीकाकरण
जिले में अब तक 32 फीसदी लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाई है। इसमें 2.24 लाख लोगों ने प्रथम डोज और 23 हजार लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने की दर में वृद्धि हो रही है। वर्तमान में सोलन जिले में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed