Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   sports news solan

Solan News: गोयला में शरद पूर्णिमा और प्रकाशोत्सव पर दो दिवसीय मेला 23 से

Wed, 18 Nov 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
महिला कबड्डी, रस्साकशी और दंगल होंगे आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत गोयला में शरद पूर्णिमा और गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 23 और 24 नवंबर को दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ दंगल भी होगा। मेला समिति के अध्यक्ष रामचंद वर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार और स्थानीय निवासी रविंद्र शर्मा ने बताया कि 23 नवंबर को सुबह नौ बजे पंचायत प्रधान निर्मला देवी, उपप्रधान गुरुदेव सिंह और पंचायत समिति सदस्य प्रियंका ठाकुर मेले का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन जिला परिषद सदस्य स्नेहलता और पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी मुख्य अतिथि होंगे। 24 नवंबर को समापन समारोह में दून के विधायक रामकुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विजेता खिलाड़ियों व पहलवानों को पुरस्कार वितरित करेंगे।

मेले का मुख्य आकर्षण ओपन महिला कबड्डी, महिला रस्साकशी, जूनियर व सीनियर कबड्डी, ताश, घड़ा फोड़ और दंगल होगा। जूनियर कबड्डी के 45 और 55 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले 23 नवंबर को होंगे, जबकि अन्य प्रतियोगिताएं 24 नवंबर को आयोजित की जाएंगी। जूनियर कबड्डी के 45 किलो वर्ग में विजेता टीम को 4100 और उपविजेता को 3100 रुपये, जबकि 55 किलो वर्ग में विजेता को 5100 और उपविजेता को 4100 रुपये दिए जाएंगे। सीनियर कबड्डी में विजेता टीम को 9100 और उपविजेता को 8100 रुपये मिलेंगे। महिला कबड्डी की विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः 4100 और 3100 रुपये दिए जाएंगे। दंगल में माली के विजेता को 4100 और उपविजेता को 3100 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed