{"_id":"61e062558708b9043715a842","slug":"spike-in-corona-cases-continues-in-solan-distt-258-new-cases-solan-news-sml396600017","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, 258 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, 258 नए मामले
विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले में कोविड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिन-प्रतिदिन संक्रमितों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वीरवार को भी जिले में कुल 258 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। दो दिनों में कुल 554 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1269 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को होम आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया है। सबसे अधिक मामले बीबीएन क्षेत्र के हैं।
जानकारी के अनुसार जिले में वीरवार को 1460 लोगों के टेस्ट किए हैं। कुछ प्राथमिक संपर्क में आने के बाद कोरोना संक्रमण की जांच की गई है। इन सैंपलों में 86 आरटीपीसीआर और 172 लोगों की रिपोर्ट रैपिड एंटिजन टेस्ट से पॉजिटिव आई है।
इनमें नालागढ़ ब्लॉक के सबसे अधिक 122 मामले हैं। धर्मपुर ब्लॉक के 72 लोग पॉजिटिव आए हैं। इसी के साथ सोलन शहर से 20, सायरी ब्लॉक से पांच, अर्की ब्लॉक से 21, चंडी ब्लॉक से 12 और अन्य छह मामले हैं।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि वीरवार को 256 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इन सभी को विभाग ने होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रोज इन लोगों के स्वास्थ्य की अपडेट लेगी। जिले में कोरोना को मात देने वाले 23092 लोग हैं।