फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Special meetings of Gram Sabha will now be held on 13 December

Solan News: ग्राम सभा की विशेष बैठकें अब होंगी 13 दिसंबर को

Thu, 05 Dec 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 05 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
कई पंचायतों में होंगी जन योजना अभियान के तहत ये ग्राम सभाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जन योजना अभियान-2024 के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 के अनुमोदन के लिए ग्राम सभा की विशेष बैठकों में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास खंड धर्मपुर, कंडाघाट, पट्टा, कुनिहार, सोलन और नालागढ़ की ग्राम सभा की बैठक 11 दिसंबर के स्थान पर अब 13 दिसंबर को होंगी।
उपायुक्त ने कहा कि विकास खंड धर्मपुर के तहत ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी और कोटला, विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत ममलीग, काहला, सतड़ोल और कनैर, विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत पलानियां, दधोगी, दानोघाट, बरायली, दावटी, घनागुघाट, पारनु, दाड़ला, डुमेहर, कोठी, कशलोग, ग्याणा, सारमा व जघून में ग्राम सभा की बैठक अब 13 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास खंड भटोली कलां, सौड़ी व जाडला, विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत मशीवर, नौणी-मझगांव, नेरी कलां, ओच्छघाट, पड़ग, पट्टा बरौरी, रणो, सलोगड़ा, सन्होल, सपरून, सेन बनेड़ा व सेरी, विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत माजरा, ढांग निहली, राजपुरा, रडियाली, प्लासीकलां, मंझौली, खेड़ा, सनेड़, किरपालपुर, गागुवाल, ढेला, लोधीमाजरा, थाना, बधोखरी व छियाछी में ग्राम सभा की बैठक अब 13 दिसंबर को आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed