फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Special gramsabhas took place in 240 Gram Panchayats in Solan

प्रधानों को नहीं मिले संकल्प पत्र, देरी से कोरम भी रह गया अधूरा

Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर महकमे की लापरवाही सामने आई है। इस दिवस पर रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा की बैठक में संकल्प लेने के लिए अधिकतर प्रधानों के पास पत्र ही नहीं पहुंचा। जैसे ही पंचायतों को संकल्प लेने के बारे में सूचना मिली तो प्रधानों ने आनन-फानन में दूसरी पंचायतों से संकल्प पत्र मंगवाया।
कई पंचायतों में प्रधानमंत्री का संवाद भी नहीं दिखाया गया। इस मसले को लेकर जिम्मेदार विभाग को ठहराया जाए या पंचायतों को लेकिन पत्र मिलने के बाद पंचायतों ने आगामी दो वर्षों में लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि अधिकतर पंचायतों में ग्रामसभाओं के आयोजन को लेकर शनिवार देर शाम ही सूचना दी गई। इसके बाद प्रधानों ने लोगों को ग्रामसभाओं के बारे में बताया। इसके चलते कई पंचायतों में ग्राम सभाओं को देरी से कोरम पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 240 पंचायतों में विशेष ग्रामसभाओं के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद भी लोगों को दिखाया जाना था। पंचायतीराज दिवस पर सभी पंचायतें गरीबी मुक्त और बढ़ी आजीविकाओं वाली ग्राम पंचायत, स्वस्थ ग्राम पंचायत, बच्चों के हितों को सुरक्षित करने वाली पंचायत, पानी की उपलब्धता वाली पंचायत, स्वच्छ व हरियाली युक्त ग्राम पंचायत, आत्मनिर्भर ढांचागत विकसित ग्राम पंचायत सामाजिक सुरक्षा युक्त ग्राम पंचायत, सुशासन वाली ग्राम पंचायत व लैंगिक समानता वाली ग्राम पंचायत वाले नौ विषयों में से न्यूनतम एक और अधिकतम तीन विषयों का चयन कर संकल्प लेना था। कई पंचायतों को इसकी जानकारी ही नहीं थी। इस कारण देरी से पत्र पहुंचने के बाद ग्राम सभा में संकल्प लिया गया।
उधर, ग्राम पंचायत धर्मपुर के उपप्रधान अजय गर्चा ने बताया कि धर्मपुर पंचायत में ग्राम सभा की बैठक पूर्व निर्धारित थी। बैठक के दौरान पता चला कि पंचायतीराज दिवस को लेकर संकल्प भी लिए जाने हैं।
इसके बाद पत्र मंगवाया और संकल्प लिया गया। ग्राम पंचायत जाबली की प्रधान कल्पना गर्ग ने बताया कि विशेष ग्रामसभा की सूचना शनिवार देर शाम को मिली। इसके बाद पंचायत के लोगों को ग्रामसभा के बारे में बताया। संकल्प पत्र भी बैठक के बाद ही मिला है।

अतिरिक्त जिला पंचायत अधिकारी और जिला ऑडिट अफसर कुलदीप ने बताया कि सभी विकास खंड अधिकारियों को ग्राम सभा के लिए 11 अप्रैल को पत्र जारी कर दिया था। इसके बाद कई कार्यक्रम आयोजित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed