फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   SP Baddi reccomends to tourism deptt for cancelation of the lisence of hotel aloowing gambling in BBN

एसपी बद्दी ने भेजा होटल का लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव

Wed, 30 Jun 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के एक होटल में जुआ चलाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है। एसपी बद्दी ने पर्यटन विभाग से होटल का लाइसेंस रद्द करने के लिए कहा है। नालागढ़ के इस होटल में सोमवार रात को पुलिस ने जुआ खेलते 14 लोगों को पकड़ा था। साथ ही उनके कब्जे से ताश के पत्ते और 4 लाख 89 हजार 260 रुपये भी बरामद किए थे।
विज्ञापन

नालागढ़ के एसडीपीओ विवेक चहल और थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने न्यू नालागढ़ स्थित एक होटल में दबिश दी। होटल के एक कमरे में आनंदपुर साहिब के मिस्सेवाल गांव के बलविंद्र सिंह, बद्दी के वार्ड-5 के सुरेश कुमार, बरूणा के दलबीर सिंह, नालागढ़ के वार्ड-3 के भूपेंद्र सिंह, आनंदपुर साहिब के मिस्सेवाल के जागीर सिंह, सुभाष चंद, न्यू नालागढ़ के सुभाष चंद, कश्मीरपुर के जसविंद्र सिंह, हरिपुर संडोली के प्रीतम चंद, बांटिया गांव के गुरबचन सिंह, मधाला के राजेंद्र सिंह, टिपरा के सुरेश कुमार, जोघों के राम स्वरूप, भाटियां के अमनदीप को जुआ खेलते पकड़ा।
विज्ञापन

ये सभी लोग होटल के एक कमरे में ताश खेल रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से ताश के पत्ते और नकदी बरामद की। एसपी रोहित मालपानी ने पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर इस होटल का लाइसेंस रद्द करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed