फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Somewhere by one vote and somewhere by 1359 votes

Solan News: कहीं एक वोट तो कहीं 1359 मतों से जीत

Wed, 27 May 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बरुणा पंचायत में विजय कुमार ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की, पोले दा खाला में एक लॉटरी मत से तय हुआ उपप्रधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में जहां विकास खंड नालागढ़ की बरुणा पंचायत से विजय कुमार ने प्रधान पद पर 1359 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, वहीं पोले दा खाला पंचायत में उपप्रधान पद का फैसला एक लॉटरी मत से हुआ। चुनाव परिणामों में कई पंचायतों में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जबकि कुछ उम्मीदवार भारी मतों से विजयी रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि विकास खंड नालागढ़ की बघेरी पंचायत में प्रधान पद के लिए चमन सिंह 25 मतों से तथा उपप्रधान पद के लिए राजकुमार 35 मतों से विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

बगलेहड़ पंचायत में प्रधान पद के लिए बनारसी दास 255 मतों से तथा उपप्रधान पद के लिए गीता राम 244 मतों से विजयी घोषित हुए। बारियां पंचायत में शिव कुमार 126 मतों से प्रधान और धरमु 23 मतों से उपप्रधान पद पर विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरुणा पंचायत में विजय कुमार ने 1359 मतों के बड़े अंतर से प्रधान पद पर जीत हासिल की, जबकि शमशेर सिंह 130 मतों से उपप्रधान चुने गए। बवासनी पंचायत में माडु राम उपप्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चड़ोग पंचायत में रैमना देवी 7 मतों से प्रधान तथा जोगिंद्र 54 मतों से उपप्रधान पद पर विजयी रहे। धरमाणा पंचायत में दीक्षा देवी 234 मतों से प्रधान और महंत सिंह 186 मतों से उपप्रधान चुने गए। दिग्गल पंचायत में सुषमा 177 मतों से प्रधान तथा अनूप कुमार शर्मा 170 मतों से उपप्रधान पद पर विजयी रहे। गागुवाल पंचायत में रविंदर सिंह 214 मतों से प्रधान और कुलदीप कुमार 387 मतों से उपप्रधान बने।
जुखाड़ी पंचायत में रीना देवी 148 मतों से प्रधान और जीत सिंह 18 मतों से उपप्रधान चुने गए। करसौली पंचायत में रजनी बाला 330 मतों से प्रधान तथा देविंदर सिंह 438 मतों से उपप्रधान पद पर विजयी रहे। कश्मीरपुर पंचायत में रजत शर्मा 493 मतों से प्रधान चुने गए, जबकि रणदीप सिंह उपप्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। किरपालपुर पंचायत में बन्ती देवी 378 मतों से प्रधान और कमल सिंह 358 मतों से उपप्रधान बने।
कोटला कलां पंचायत में कुलतार सिंह 51 मतों से प्रधान तथा नरिंदर सिंह 33 मतों से उपप्रधान चुने गए। कुण्डलू पंचायत में रमनदीप कौर 121 मतों से प्रधान और हरि कृष्ण 174 मतों से उपप्रधान बने। लेही पंचायत में कमला देवी प्रधान तथा हंस राज उपप्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। मलौण पंचायत में गोदावरी 29 मतों से प्रधान तथा संजीव कुमार 56 मतों से उपप्रधान चुने गए।
मंझोली पंचायत में बलजिंदर कौर 303 मतों से प्रधान तथा नाजर 283 मतों से उपप्रधान बने। मनलोग कलां पंचायत में निशा और महिंदर सिंह क्रमशः प्रधान और उपप्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। मटूली पंचायत में निर्मला देवी 172 मतों से प्रधान तथा अनिल कुमार 32 मतों से उपप्रधान चुने गए। पोले दा खाला पंचायत में कमलेश कुमारी 17 मतों से प्रधान बनीं, जबकि उपप्रधान पद पर अनिल कुमार एक लॉटरी मत से विजयी घोषित किए गए।

रड़याली पंचायत में प्रिंस कुमार 491 मतों से प्रधान तथा मनीश 151 मतों से उपप्रधान बने। रामशहर पंचायत में रविंदर मोहन 510 मतों से प्रधान और सुरेंदर कुमार 125 मतों से उपप्रधान चुने गए। रिया पंचायत में बलजीत कौर 84 मतों से प्रधान तथा भगत सिंह 70 मतों से उपप्रधान चुने गए। सरौर पंचायत में अंजना शर्मा 147 मतों से प्रधान और सरवन 52 मतों से उपप्रधान पद पर विजयी रहे। सौर पंचायत में रमेश चंद पडयार 82 मतों से प्रधान तथा कृपाल सिंह 19 मतों से उपप्रधान चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed