फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Soling and metalling work started on Solan-Jounaji road

Solan News: सोलन-जौणाजी मार्ग पर सोलिंग और मेटलिंग का काम शुरू

Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Soling and metalling work started on Solan-Jounaji road
सोलन-जोणाजी रोड पर पुलिस चौकी के समीप चौड़ी की गई सड़क। संवाद
सड़क की हालत सुधरने के बाद चालकों और स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी सड़क से दिक्कतें झेल रहे थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। सोलन-जौणाजी सड़क पर वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए एक राहत मिलेगी। लंबे समय से दुर्दशा का शिकार रही इस सड़क को सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। विभाग की ओर से सड़क पर टारिंग और मेटलिंग का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है, जिससे जल्द ही यह मार्ग पूरी तरह पक्का होकर चकाचक नजर आएगा।
बता दें कि इस मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी थी। जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी हुई सड़क के कारण यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं था। सड़क के तंग होने के कारण सबसे बड़ी समस्या यह थी कि यहां दो वाहन एक साथ नहीं गुजर सकते थे। आए दिन गाड़ियों के फंसने से लंबा जाम लग जाता था और संकरा मार्ग होने की वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क को चौड़ा और पक्का करने की मांग कर रहे थे। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए पहले सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा किया। सड़क चौड़ी होने के बाद अब सोलिंग और मेटलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन




उधर, लोक निर्माण विभाग ओच्छघाट मंडल के एसडीओ हमिंद्र शर्मा ने बताया किइस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद लोगों का सफर सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed