Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan's PM SHRI schools to go high-tech; tablets to transform the learning exSolan's PM SHRI schools to go high-tech; tablets to transform the learning experience.perience.

Solan News: सोलन के पीएम श्री स्कूल होंगे हाईटेक, टैबलेट से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

Fri, 03 Jul 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
हर स्कूल को मिलेंगे 20 टैबलेट, बच्चों के आईक्यू लेबल के आधार पर होगा टेबलेट में प्रश्न व ई कंटेंट
विज्ञापन

शिक्षकों को भी दिया गया है प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और सरकारी स्कूलों के छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में जिला सोलन में एक अहम पहल की जा रही है। जिले के पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों को जल्द ही टैबलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से सीखने के बेहतर अवसर देना है। योजना के शुरुआती चरण में प्रत्येक पीएम श्री स्कूल को 20 टैबलेट दिए जाएंगे। इन टैबलेट्स को सुरक्षा और रख-रखाव को ध्यान में रखते हुए स्कूल की कंप्यूटर या आईटी लैब में सुरक्षित रखा जाएगा। छात्र अपनी कक्षाओं के अनुसार लैब में जाकर इनका उपयोग कर सकेंगे। योजना के तहत छात्रों को ऐसा ई-कंटेंट और प्रश्नोत्तरी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे उनके बौद्धिक स्तर और सीखने की क्षमता के अनुसार तैयार किया गया है। इससे बच्चों के क्रमिक विकास में मदद मिलने की उम्मीद है। डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित शिक्षक अब छात्रों को टैबलेट के उपयोग, ई-कंटेंट को समझने और डिजिटल लर्निंग में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।


कोट
जिले के कई स्कूलों को टैबलेट पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पीएम श्री स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा और छात्र तकनीक के क्षेत्र में निजी स्कूलों के समकक्ष खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन

-डॉ. राजेंद्र वर्मा,शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed