फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan water crisis : residents to get 20 lakh extra water from Giri water scheme today onwards

अब सोलन शहर को रोज मिलेगा 20 लाख लीटर ज्यादा पानी

Fri, 08 Apr 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए गिरि पेयजल योजना से लिफ्टिंग बढ़ा दी गई है। अब शहर को रोजाना 20 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा। इसी के साथ सोलन के साथ लगते धर्मपुर और कुमारहट्टी क्षेत्रों को भी सप्लाई दी जाएगी। ऐसा करने के लिए जल शक्ति विभाग ने 20 लाख लीटर पानी अतिरिक्त लिफ्ट करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को विभाग ने गिरि योजना से 80 से 90 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया है।
शहर समेत अन्य क्षेत्रों में गिरि पेयजल योजना से सप्लाई दी जाती है। साथ ही अश्वनी पेयजल योजना से शहर के लिए अलग से पानी उठाया जाता है। अश्वनी पेयजल योजना में 27 मार्च को झागयुक्त पानी आने के बाद सप्लाई पर रोक लगा दी थी। रिपोर्ट आने तक योजना से पानी नहीं उठाया जा सकेगा। इससे शहर में किल्लत चल रही है। हालांकि अब जलशक्ति विभाग ने शुक्रवार को गिरि से ही पानी की लिफ्टिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग ई. रविकांत शर्मा ने बताया कि पेयजल किल्लत से निपटने के लिए गिरि योजना से लिफ्टिंग बढ़ा दी गई है। अश्वनी योजना अभी बंद है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही पानी की लिफ्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक किया जाता था 70 लाख लीटर पानी लिफ्ट
शहर व अन्य जगहों में पेयजल किल्लत न आए इसके लिए अभी तक विभाग की ओर से गिरि से करीब 70 लाख लीटर और अश्वनी से 25 से 30 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया जाता था। गर्मियों में पानी की लिफ्टिंग बढ़ा दी जाती थी। वर्तमान में अश्वनी योजना से पानी लिफ्ट न होने के कारण गिरि योजना से ही पानी की किल्लत को दूर किया जा रहा है।
ऐसे निकाला फार्मूला
पेयजल किल्लत से निपटने के लिए जलशक्ति विभाग ने मोटरों को रेस्ट देने का समय कम कर दिया है। पहले 24 घटों में करीब दो घंटे तक मोटर को बंद रखा जाता थ ताकि ये गर्म न हो जाए। वर्तमान में रेस्ट देने का समय एक घंटा किया गया है। हालांकि यह व्यवस्था अश्वनी योजना के शुरू होने तक ही रहेगी।

शहर में जगह-जगह पानी की लीकेज
शहर में पुराने पेयजल पाइप बिछे होने से कई जगह पानी की लीकेज है। नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। व्यर्थ बह रहे पानी से लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed