{"_id":"6915d745f69022067c0b17c0","slug":"solan-urban-bjp-mandal-discussed-strengthening-the-organization-solan-news-c-176-1-ssml1044-157067-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन शहरी भाजपा मंडल ने संगठन मजबूती पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन शहरी भाजपा मंडल ने संगठन मजबूती पर की चर्चा
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
भाजपा शहरी मंडल की बैठक में चर्चा करते हुए कार्यकर्ता। स्रोत= संगठन
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
सोलन। भाजपा शहरी मंडल सोलन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की जबकि बैठक का संचालन मंडल महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर ने किया। बैठक में संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ पर 10 युवाओं, 10 महिलाओं, 5 अनुसूचित जाति वर्ग के भाई-बहनों और पांच किसान वर्ग के साथियों को 30 नवंबर तक पार्टी से जोड़ा जाएगा। बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को आगामी महीनों में और व्यापक रूप से लागू करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में सोलन शहर में लगातार बढ़ रही पानी की समस्या को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जलशक्ति विभाग, नगर निगम और प्रशासन को आगामी गर्मियों में संभावित जल संकट से बचाव के लिए अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। बैठक में मंडल महामंत्री संजय मलिक, जगदीश गर्ग, रेनू कलसी, राजू कुंद्रा, सुषमा कंसल, कृष्णा ठाकुर, लाविका, बादल नाहर, गौरव, राहुल शर्मा, प्रिया कंबोज, विपिन कपूर, अमरदीप पंजा, रिपु सिंह दमन, राजतिलक नेगी, अभिषेक गुप्ता, राघव ठाकुर सहित संगठन के पदाधिकारी, मोर्चा प्रमुख एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।