फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan town divided in 5 zones for Shoolini fair, Mall road to be closed for vehicles from Thursday

मां शूलिनी मेले के लिए पांच जोन में बांटा शहर, आज दोपहर से चार दिन बंद रहेगा मालरोड

Wed, 22 Jun 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। 24 से 26 जून तक चलने वाले मां शूलिनी मेले को लेकर शहर को पांच जोन में बांट दिया गया है। वीरवार सुबह सेे ही 500 जवान शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल लेंगे। सीसीटीवी कैमरों से शहर में निगरानी की जाएगी।
मेले को लेकर 23 जून दोपहर 2:00 बजे से मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा जो 26 जून तक लागू रहेगा। मेले का शुभारंभ 24 जून को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद मां शूलिनी की शोभायात्रा अपनी बहन से मिलने के लिए निकलेगी। इससे पहले वह शहर का भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन

मेले के दौरान अलग-अलग प्रतियोगिताएं ठोडा नृत्य, बेबी शो, डॉग शो, सरकारी और स्वयं सहायता समूह की ओर से प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। लोगों को पहाड़ी पंजाबी प्रस्तुतियों के अलावा इस बार मल्क हम डांस और राजस्थानी डांस भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां भी होंगी। सांस्कृतिक संध्या में पहले दिन सांसद सुरेश कश्यप, दूसरे दिन पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर और अंतिम दिन शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने बताया कि मां शूलिनी मेले के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संस्कृति संध्याओं के लिए सभी कलाकार बुलाए गए हैं।
मेले के दौरान ऐसा रहेगा शहर में ट्रैफिक प्लान
मेले के दौरान तीन दिन चंबाघाट से पुराने बस स्टैंड की ओर आने वाले वाहनों को होटल अंबुशा तक ही आने दिया जाएगा। राजगढ़ की ओर से आने वाली बसें कोटलानाला तक ही आ सकेगी। वहीं बड़े वाहनों को दिन में कोटलानाला से आगे नहीं आने दिया जाएगा। इसी तरह सपरून से आने वाले वाहन पुराने उपायुक्त चौक तक ही आ सकेंगे। छोटे वाहनों को इसमें छूट दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था के लिए पांच जोन बना दिए गए हैं। 500 जवानों के सहारे मेले की व्यवस्था रहेगी। सादे कपड़ों में भी पुलिस गश्त करेगी।
स्टार नाइट में काका मचाएंगे धमाल
मेले के दौरान तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में पहाड़ी कलाकारों को मौका मिलेेगा जबकि स्टार नाइट में मशहूर पंजाबी गायक काका धमाल मचाएंगे। सांस्कृतिक संध्या के पहले दिन स्टार कलाकार प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी लोगों का मनोरंजन करेंगे।
दलीप सिरमौर, इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्वाज भी प्रस्तुति देंगे। 25 जून को दोपहर में पारंपरिक ठोडा नृत्य और कुश्ती का आयोजन होगा। संस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल, हेमंत शर्मा और पुलिस बैंड- हार्मनी ऑफ पाइंस प्रस्तुतियां देंगे। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक काका के अलावा पहाड़ी नाटी किंग कुलदीप शर्मा, तारिक मलिक और नितिन प्रस्तुतियां देंगे।
शिफ्टों में उठाई जाएगी पालकी
शोभायात्रा के लोगों को माता की पालकी के आसानी से दर्शन भी कर सकेंगे। इसके लिए पालकी के साथ 15 से 20 लोगों को ही एक समय पर रखा है। बाकायदा पालकी उठाने वालों की टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें शिफ्टों में पालकी उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाएंगी। सभी टीमों को उपमंडलाधिकारी ने पास जारी किए गए हैं।
भंडारे का भी टीम करेगी निरीक्षण
मेले के दौरान लगने वाले भंडारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की अध्यक्षता में टीम बनाई गई है। यह टीम मौके पर जाकर सफाई और अन्य व्यवस्थाएं देखेगी। बुधवार तक विभाग के पास करीब 70 भंडारे के ऑनलाइन आवेदन पहुंचे है। झूलों की टिकटों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी।
बारिश में भी नहीं रुकेंगी सांस्कृतिक संध्याएं
मेले में बारिश से निपटने के लिए भी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। बारिश होने पर भी सांस्कृतिक संध्याएं नहीं रुकेंगी। स्टेज को हर तरफ से कवर किया जाएगा जबकि नगर निगम को भी उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है।

नगर निगम ने लिया जायजा
नगर निगम की टीम ने बुधवार को ठोडो ग्राउंड में लगे झूलों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार, मेयर पूनम ग्रोवर और डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उचित निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed