{"_id":"6a1497a2281a99bbee0356d4","slug":"solan-to-experience-heatwave-conditions-for-the-next-two-days-with-thunderstorms-likely-on-28th-and-29th-solan-news-c-176-1-ssml1041-170158-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में अगले दो दिन चलेगी लू, 28 और 29 को अंधड़ के साथ बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में अगले दो दिन चलेगी लू, 28 और 29 को अंधड़ के साथ बारिश की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौणी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किसानों और बागवानों को सुबह-शाम सिंचाई करने की दी सलाह
आगामी दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 31.0 से 37.0 डिग्री रहने का पूर्वानुमानण्
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जिला सोलन के लिए आगामी पांच दिन के मौसम का पूर्वानुमान और विशेष कृषि एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में जिले का मौसम काफी परिवर्तनशील रहेगा। 26 से 27 मई तक जिले के कई हिस्सों में तीव्र लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद 28 और 29 मई को गरज-चमक, अंधड़ और बिजली गिरने के साथ छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। आगामी दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 31.0 से 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 से 20.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तापमान में अचानक होने वाली इस वृद्धि से फसलों में वाष्पोत्सर्जन की दर तेजी से बढ़ेगी। इससे फलों का आकार छोटा रहने, फल झड़ने और समय से पहले पकने जैसी गंभीर समस्याएं आ सकती हैं। किसान अपनी फसलों और बगीचों में केवल सुबह या शाम के समय ही सिंचाई करें। दोपहर की धूप में पानी देने से बचें। सेब के बागों और सब्जियों की तोलियों में नमी बरकरार रखने के लिए सूखी घास या पत्तियों की 10 से 15 सेंटीमीटर मोटी परत जरूर बिछाएं। टमाटर के पौधों को गिरने से बचाने और बेहतर गुणवत्ता के लिए लकड़ियों का सहारा दें। गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए पानी देने के अंतराल को बढ़ाएं।
पशुपालकों और किसानों के लिए विशेष गाइडलाइन
दुधारू पशुओं (जैसे गाय) को अत्यधिक गर्मी और सीधी धूप से बचाएं। उन्हें छायादार शेड में बांधें और बार-बार साफ व ठंडा पानी पीने को दें। पशुओं के पैर और खुरों पर समय-समय पर पानी का छिड़काव करें। गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति में किसान खुले खेतों में जाने से बचें और ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहें।
जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ा
मौसम विभाग ने सचेत किया है कि बढ़ता तापमान और हवा में घटती नमी के कारण जंगलों में आग (फॉरेस्ट फायर) लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे जंगलों के आसपास जलती हुई बीड़ी-सिगरेट या आग लगाने वाली वस्तुएं न फेंकें और न ही सूखी घास या चीड़ की पत्तियों को आग लगाएं।