{"_id":"674330c49c836c5da8012a78","slug":"solan-shimla-and-rampur-circle-smart-meters-will-be-installed-in-solan-news-c-176-1-ssml1040-132854-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन, शिमला व रामपुर सर्कल \n\nमें लगेंगे 9.50 लाख स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन, शिमला व रामपुर सर्कल में लगेंगे 9.50 लाख स्मार्ट मीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी ने तीनों सर्कलों में मीटर लगाने का कार्य किया शुरू
मीटर लगने के बाद आटोमैटिक रीडिंग आएगी उपभोक्ताओं की
बिजली मीटर से छेड़खानी होने पर खुद हो जाएगी इंडीकेटर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। सोलन और रामपुर विद्युत सर्कल में इन दिनों घरों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। इन स्मार्ट मीटरों के लगने के बाद बिजली बोर्ड से मीटर की रीडिंग लेने कर्मचारी नही आएगा। इससे ऑटोमैटिक बोर्ड के सर्वर पर यह पता चल जाएगा कि किस उपभोक्ता का कितना बिल है। उसके बाद बोर्ड कर्मी बिल की हार्ड कॉपी उपभोक्ताओं के घर पहुंचाएंगे। बिजली मीटर लगा रही निजी कंपनी के एमडी सुरेश शर्मा ने बताया की उनकी कंपनी के पास विद्युत सर्कल सोलन, रामपुर शिमला में मीटर लगाने का जिम्मा है, जहां मीटर लगाने का काम जारी है। तीनों सर्कलों में करीब 9.50 लाख स्मार्ट मीटर लगेंगे। जिला सोलन के सोलन, धर्मपुर, कसौली, परवाणू, बद्दी, बीबीएनडीए, कुनिहार, अर्की, दाड़लाघाट में मीटर लगाए जा रहे हैं। जबकि रामपुर सर्कल के तहत रामपुर, किनौर, काजा, चौपाल व अन्य स्थान पर भी काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस मीटर से उपभोक्ता छेड़खानी भी नहीं का पाएंगे क्योंकि इसमें इंडीकेटर शुरू हो जाएगी। इससे बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा। वहीं कंपनी के सुपरवाइजर राहुल पराशर ने बताया कि जैसे पहले बिजली के मीटरों में गलत फीडिंग या मीटर का तेज या धीमा चलने व अन्य प्रकार की शिकायतें आती है, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद सभी प्रकार की शिकायतों से निजात मिलेगी।