फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan police arrested the main kingpin of the Chitta supply network from Ferozepur.

Solan News: सोलन पुलिस ने फिरोजपुर से दबोचा चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का मुख्य सरगना

Sat, 18 Apr 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
19 जनवरी को पकड़े आरोपियों की निशानदेही व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अर्की पुलिस थाना में 19 जनवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट तहत दर्ज मामले की जांच में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस नशा तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार यह मामला 19 जनवरी 2026 की रात का है, जब अर्की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जघाना-नालागढ़ रोड पर एक टैक्सी को रोककर तीन आरोपियों को पकड़ा था। ये तीनों आरोपी अर्की तहसील के विभिन्न गांवों के निवासी थे। तलाशी के दौरान इनके पास से 7.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर लिया गया था। आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ी, जिसके परिणामस्वरूप मोहाली पंजाब से दो और सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 10 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन बरामद हुई, जिससे मामले में कुल बरामदगी 17.51 ग्राम तक पहुंच गई। एसपी सोलन अभिषेक शेखर ने बताया कि गहन जांच, बैंक लेनदेन के विश्लेषण और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के जरिये पुलिस ने इस बड़े ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जड़ों को खंगाला। बैकवर्ड लिंकेज विश्लेषण का पीछा करते हुए सोलन पुलिस की टीम ने 17 अप्रैल को इस गिरोह के मुख्य सप्लायर को पंजाब के फिरोजपुर जिले के भारत नगर से धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी 32 वर्ष का है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed