फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan News To recover from losses Baghat Bank will sell shares 1.60 lakh shares sold in two days

Solan News: घाटे से उबरने के लिए बघाट बैंक बेचेगा शेयर, दो दिन में 1.60 लाख के बेचे; जानें कितनी है कीमत

Thu, 05 Feb 2026 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Feb 2026 06:00 AM IST
सार

बघाट बैंक शेयर बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौजूदा समय में बैंक का एक शेयर 50 रुपये में दिया जा रहा है। इसमें इच्छुक आवेदक को 500 रुपये के शेयर खरीदना अनिवार्य है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Solan News To recover from losses Baghat Bank will sell shares 1.60 lakh shares sold in two days
बघाट बैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

घाटे से उबरने और कैपिंग हटाने के लिए बघाट बैंक ने अब अपने शेयर बेचने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार से बैंक ने शेयर बेचने की प्रक्रिया शुरू की। दो दिन में करीब 1.60 लाख रुपये के शेयर खरीदने के लिए लोग आगे आए हैं। कई ग्राहकों ने अपनी एफडीआर से भी शेयर खरीदने के लिए बैंक अधिकारियों से संपर्क किया है। अब बैंक प्रबंधन औपचारिक मंजूरी के लिए मामला रेगुलेटरी कमीशन आरबीआई को भेजेगा।

विज्ञापन

मौजूदा समय में बैंक का एक शेयर 50 रुपये में दिया जा रहा है। इसमें इच्छुक आवेदक को 500 रुपये के शेयर खरीदना अनिवार्य है। शहर के कई कारोबारियों के साथ-साथ पुराने शेयर होल्डर भी आगे आए हैं। बैंक के करीब 11 हजार शेयर होल्डर हैं। यह भी नए शेयर खरीद सकते हैं। रिजर्व बैंक ने भी बघाट बैंक को शेयर बेचने को लेकर सुझाव दिया था, जिसके बाद बैंक ने यह निर्णय लिया है। इसमें बैंक प्रबंधक शहर के कारोबारियों से खुद भी मिल रहे हैं और उन्हें शेयर खरीदने के लिए बोल रहे हैं। मौजूदा समय में बैंक की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। बैंक में कैपिंग लगे हुए करीब चार माह का समय बीत गया है। हालांकि, बैंक का एनपीए 138 करोड़ से घटकर 114 करोड़ तक पहुंच गया है, मगर कैपिंग हटाने के लिए अब आय होना भी जरूरी है। जबकि बैंक में धनराशि जमा नहीं हो रही है। ऐसे में अब बैंक प्रबंधक अगर शेयर बेचते हैं तो बैंक आय बढ़ेगी। इससे बैंक आसानी से कैपिंग हटा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 फरवरी को होगी एजीएम
बघाट बैंक की एजीएम 17 फरवरी को हो रही है। इसमें बैंक के करीब 399 डेलीगेट्स के अलावा अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। यह एजीएम चार साल बाद होगी। इसमें बैंक की कैपिंग के साथ-साथ इसे किस तरह से घाटे से उबारा जाए, इस पर मंथन होगा। इस दिन बैंक के शेयर बेचने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी और डेलीगेट्स से भी शेयर खरीदने के लिए आग्रह किया जाएगा। एजीएम में कई अन्य मुद्दों पर भी प्रबंधक चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

8 अक्तूबर से लगी है कैपिंग
बघाट बैंक में बीते वर्ष 8 अक्तूबर से छह माह के लिए कैपिंग लगी है। इसमें ग्राहकों को केवल 10 हजार रुपये निकालने की अनुमति है। हालांकि बैंक से अब तक सभी ग्राहकों ने निर्धारित राशि निकाल ली है। वहीं करीब 4000 लोगों को बीमा की निर्धारित पांच लाख रुपये तक की राशि भी मिल चुकी है। मौजूदा समय में बैंक के करीब 77 हजार ग्राहक हैं।

बैंक ने अपने शेयर बेचने शुरू कर दिए हैं। दो दिन में 1.60 लाख रुपये के शेयर खरीदने के लिए लोग आगे आए हैं। हालांकि, अंतिम मंजूरी के लिए मामला आरबीआई को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही शेयर बेचना शुरू कर दिया जाएगा। इसमें कम से कम 500 रुपये के शेयर लेना अनिवार्य होगा। शेयर बेचने से बैंक काफी हद तक मौजूदा स्थिति से बाहर निकल जाएगा।- राज कुमार कश्यप, प्रबंध निदेशक बघाट बैंक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed