{"_id":"664b525df179c4a8fd01781c","slug":"solan-news-solan-solan-solan-news-c-176-1-ssml1042-121887-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पर्ची काउंटर से ओपीडी तक लगी रही कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पर्ची काउंटर से ओपीडी तक लगी रही कतारें
Mon, 20 May 2024 07:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 20 May 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पर्ची काउंटर में लगी भीड़। संवाद
छट्टी के बाद सोमवार को खासी संख्या में अस्पताल पहुंचे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में छुट्टी के बाद सोमवार को रोगियों और तीमारदारों की खासी भीड़ लगी रही, जिसके चलते 1394 लोगों की ओपीडी रही। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा दवा, फीस काउंटर, सरकारी और क्रस्ना लैब में मरीजों की कतारें रहीं। ओपीडी में अधिक भीड़ के कारण मरीजों को इलाज करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में सिरमौर, चौपाल समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग इलाज के लिए आते हैं। इससे यहां भीड़ लगी रहती है। गर्मी अधिक होने के कारण अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से पीडि़त होकर पहुंच रहे हैं।
कोट
छुट्टी के बाद अस्पताल में सोमवार को भीड़ रही। सभी मरीजों को अस्पताल में उपचार मिला है। इन दिनों गर्मी होने से भी खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। लोगों से आग्रह है कि धूप में चलकर जाने के बाद एक दम ठंडी चीजों का सेवन न करें।
-डॉ. राजन उप्पल, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन