फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan Municipal Corporation will hand over four new schemes to the public next week.

Solan News: सोलन नगर निगम अगले सप्ताह जनता को सौंपेगा चार नई योजनाएं

Sun, 29 Mar 2026 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Solan Municipal Corporation will hand over four new schemes to the public next week.
सोलन के टैंक रोड पर बना नया पानी का टैंक। संवाद
12 लाख लीटर क्षमता का नया टैंक तैयार, शहर की बुझेगी प्यास; करोड़ों के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकाल पूरा होने से पहले करेगा इनके लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन अपने वर्तमान कार्यकाल के अंतिम पड़ाव में शहरवासियों को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहा है। अगले सप्ताह तक शहर में चार महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इनमें सबसे प्रमुख उपलब्धि पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए बनाया गया 12 लाख लीटर क्षमता का नया वाटर टैंक है, जिससे शहर की वाटर स्टोरेज क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। जलशक्ति विभाग के सहयोग से निर्मित इस नए टैंक पर नगर निगम ने करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसकी क्षमता 12 लाख लीटर है। लोकार्पण के तुरंत बाद इसे मुख्य पाइपलाइन से जोड़कर शहर में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में शहर में तीन टैंकों के जरिेये रोजाना लगभग एक करोड़ लीटर पानी की सप्लाई होती है। नया टैंक बनने से आपात स्थिति में पानी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहेगा। अभी शहर में मुख्य रूप से तीन टैंकों से जलापूर्ति की जा रही है। रोजाना इनमें लगभग एक करोड़ लीटर पानी पहुंचता है। नया टैंक बनने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यदि किसी दिन मुख्य लाइन में खराबी आती है या सप्लाई ज्यादा मिलती है, तो निगम के पास अतिरिक्त पानी स्टोर करने की सुविधा होगी।

कैंटीन, शौचालय और फाउंटेन भी तैयार
पेयजल योजना के अलावा निगम परिसर में नई कैंटीन और ड्राइवरों व स्टाफ के बैठने के लिए आधुनिक कमरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, सलोगड़ा में बन रहे नए सार्वजनिक शौचालय का काम भी अगले सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र जवाहर पार्क में लंबे समय से बंद पड़ा फाउंटेन (फव्वारा) भी निगम ने ठीक करवाकर दोबारा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दो नई पार्किंगों पर भी काम शुरू
शहर में पार्किंग की विकराल समस्या को देखते हुए निगम ने दो नई पार्किंगों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। साथ ही विभिन्न वार्डों में चल रहे टेंडर आधारित कार्यों को भी जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर निगम अपने कार्यकाल के समापन से पहले पानी के टैंक, कैंटीन, स्टाफ रूम और सार्वजनिक शौचालयों का लोकार्पण करेगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अन्य विकास योजनाओं में भी तेजी लाई जा रही है ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
-ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम,सोलन

सोलन के टैंक रोड पर बना नया पानी का टैंक। संवाद

सोलन के टैंक रोड पर बना नया पानी का टैंक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed