फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan MC team removes encroachment in bazaars

शहर के बाजारों में अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई

Mon, 07 Mar 2022 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर के बाजारों में नगर निगम अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है। सोमवार को मुख्य बाजार से चौक बाजार तक निगम विशेष टीम ने दर्जनों कारोबारियों का सड़क पर सजा सामान मौके पर हटवाया। नगर निगम टीम के बाजार पहुंचने की सूचना पहले ही दुकानदारों तक पहुंच गई। नगर निगम टीम को बाजारों में आता देख कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। कई कारोबारियों ने टीम के पहुंचने से पहले ही अपना सामान हटा भी लिया।
बीते कई सालों से नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत निगम टीम निर्धारित समय के अनुसार बाजारों में कार्रवाई कर रही है। नगर निगम की यह कार्रवाई आज तक सफल नहीं हो पाई है। नगर निगम टीम के बाजारों से लौटने के बाद फिर से कारोबारी सड़क पर सामान सजा देते हैं। इस बीच शहर को अतिक्रमण से मुक्त करना नगर निगम के लिए एक चुनौती बन चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम टीम के प्रभारी दीप राज हंस ने कहा कि शहर के मुख्य बाजार से लेकर चौक बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है। इस बीच दर्जनों कारोबारियों का सामान मौके पर हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed