फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan MC commissioner takes charge on Thursday

नगर निगम बनने के बाद आयुक्त प्रशांत सरकैक ने संभाला पदभार

Thu, 05 Nov 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
सोलन। नगर निगम बनने के बाद आयुक्त प्रशांत सरकैक ने वीरवार को दोपहर 3:00 बजे नगर निगम कार्यालय में पदाभार संभाल लिया। बुधवार को प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद नौणी विवि के रजिस्ट्रार डॉ. प्रशांत सरकैक को नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नप कार्यालय के ईओ कक्ष में आयुक्त का कार्यालय होगा जबिक ईओ ललित कुमार को परवाणू नगर परिषद का चार्ज दिया गया है। नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर आयुक्त ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद ईओ कार्यालय में बैैैैठकर अपनी हाजिरी लगाई। नप कार्यालय के सभी अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यालय में बैठकर आयुक्त ने एसडीओ, जेई सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्योरा ईओ से मांगा। इसके बाद नप अध्यक्ष सहित कई अधिकारियों से शहर के हालात की जानकारी ली। नगर परिषद से नगर निगम बनने पर अब राजनैतिक पार्टियों ने भी अपनी हलचल तेज कर दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद व नगर निगम के एक्ट में होगा अंतर : सरकैक
नगर निगम पहुंचने पर आयुक्त प्रशांत सरकैक ने कहा कि नगर परिषद और नगर निगम के एक्ट में काफी अंतर है। निगम बनने के बाद यहां काम करने का तरीका बदल जाएगा। पार्षदों और अधिकारियों को काम के तरीके में बदलाव करना होगा। नगर निगम का पहला कार्य जन समस्याएं सुलझाना है। नौणी विवि में रजिस्ट्रार के साथ निगम आयुक्त का पद संभालना है। दोनों पद संभालने के लिए समयसारिणी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed