{"_id":"64c6af69712d5e403f08a5e3","slug":"solan-husband-and-wife-jumped-from-the-third-floor-along-with-two-children-after-the-fire-broke-out-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan : आग लगने पर दो बच्चों समेत तीसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी, चारों घायल अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan : आग लगने पर दो बच्चों समेत तीसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी, चारों घायल अस्पताल में
Mon, 31 Jul 2023 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:13 AM IST
सार
आग की लपटें साथ लगते कमरे तक पहुंचने पर दंपती ने दो बच्चों समेत तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे चारों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें ईएसआई अस्पताल पहुंचाया और गैलरी में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परवाणू (सोलन) के साथ लगते अंबोटा में एक भवन की तीसरी मंजिल की गैलरी में खड़ी सात बाइकों में शनिवार रात आग लग गई। आग की लपटें साथ लगते कमरे तक पहुंचने पर दंपती ने दो बच्चों समेत तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे चारों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें ईएसआई अस्पताल पहुंचाया और गैलरी में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अंबोटा में सड़क के साथ स्थित तीन मंजिला भवन जिसमें अधिकांश परवाणू क्षेत्र के उद्योगों के कामगार किराये पर रहते हैं। भवन की तीसरी मंजिल सड़क के साथ लगती है, जिसकी गैलरी में बाइक खड़ी रहती हैं। बाइकों में अचानक आग लगने से कामगार रघु व उनकी पत्नी मीरा कमरे में फंस गए। अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने अपने दो बच्चों के साथ तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
घायल रघु, मीरा व बेटी तान्या को ईएसआई अस्पताल से इंडस अस्पताल मोहाली पंजाब और बेटे प्रीतम को मेडिकल कॉलेज सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन