फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan fire Eight household and commercial cylinders found from debris in search operation

सोलन अग्निकांड: सर्च ऑपरेशन में मलबे से मिले आठ घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर, भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 13 Jan 2026 08:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 Jan 2026 08:06 PM IST
सार

अर्की बाजार में हुए भीषण अग्रिकांड में प्रारंभिक जांच में मलबे के नीचे से आठ एलपीजी घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर बरामद हुए हैं। वहीं, भवन मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Solan fire Eight household and commercial cylinders found from debris in search operation
अर्की में अग्निकांड के दौरान मलबे से निकले घरेलू और व्यवसायिक सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अर्की बाजार में हुए भीषण अग्रिकांड में पुलिस ने भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मलबे के नीचे से आठ एलपीजी घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर बरामद हुए हैं। इसमें पाया गया है कि भवन मालिक अपनी दुकान में अवैध सिलिंडर भी रखता था और जिन्हें जरूरतमंदों को बेचता था। पुलिस ने बरामद सभी सिलिंडरों को कब्जे में ले लिया है।एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि भीषण अग्निकांड में भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दूसरे दिन भी विभिन्न टीमों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा। इस दौरान मलबे की खुदाई से आठ सिलिंडर बरामद हुए। इनमें कुछ सिलिडंर फट गए थे, जिनके कुछ हिस्से मिले हैं। आग ज्यादा भड़कने का कारण अवैध रूप से रखे गए सिलिंडर भी माने जा रहे हैं। इनके फटने से भवन तक ढह गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी कई अहम सबूत मौके से जुटाए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जिस भवन में यह अग्रिकांड हुआ है। वहां की एक दुकान में गैस सिलिंडर भी बेचे जाते थे। इसके अलावा रसोई ईंधन के रूप में डीजल को भी रखा जाता था। इसके आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, डीजल व कैराेसिन के संबंध में पुलिस के हाथ अभी कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। इसके लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। सर्च और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ के 10 जवान, एनडीआरएफ के 33 जवान और डॉग स्क्वायड , होमगार्ड के 34 और पुलिस के 35 जवान लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी पहुंचे मौके पर, जांच तेज करने के निर्देश
मंगलवार को एसपी सोलन गौरव सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा और थाना प्रभारी अर्की से पूरी घटना में अब तक हुई जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जांच को बिना किसी दबाव के जारी रखें और जल्द इसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह पल-पल की जानकारी भी उनसे साझा करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed