{"_id":"6a11fbcf897ebe56960cd87e","slug":"solan-district-lags-behind-in-hpv-vaccination-with-only-900-adolescent-girls-vaccinated-in-two-months-solan-news-c-176-1-sln1013-170003-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एचपीवी वैक्सीनेशन में पिछड़ा जिला सोलन, दो माह में केवल 900 किशोरियों ने लगवाए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एचपीवी वैक्सीनेशन में पिछड़ा जिला सोलन, दो माह में केवल 900 किशोरियों ने लगवाए टीके
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब तक सिर्फ 34 किशोरियों का हुआ टीकाकरण
जिले के लोगों को टीके के प्रति जागरूक नहीं कर पा रहा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेशभर में किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाने में जिला सोलन अन्य सभी जिलों से पिछड़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों ने अपने निर्धारित लक्ष्य से 50 प्रतिशत किशोरियों को टीका लगा दिया है। अन्य कई अस्पतालों ने भी निर्धारित को पूरा करने में काफी जोर लगाया है, जबकि जिला सोलन में 7503 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इनमें से अब तक केवल 900 किशोरियों को ही यह टीका लग पाया है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दो महीने में केवल 34 किशोरियों ने आकर ही टीका लगाया है।
स्वास्थ्य विभाग जिले के लोगों को टीके के प्रति जागरूक नहीं कर पा रहा है। विभाग की ओर से जिले के स्कूलों में जाकर भी किशोरियों और उनके अभिभावकों को के टीका लगाने के लिए जागरूक करने की कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद जिले में न के बराबर ही किशोरियां अस्पतालों में जाकर टीका लगवा रही है। स्कूलों में अभिभावक भी किशोरियों को टीका लगवाने से साफ इंकार कर रहे हैं। ऐसे में अब विभाग का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर पाना मुश्किल हो गया है।
किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लग रही वैक्सीन
एचपीवी वैक्सीन का यह टीका 14 वर्ष पूरे कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को लगाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन ने बताया की इस आयु वर्ग में यह टीका सबसे अधिक प्रभावी तरीके से काम करता है और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचाने में मदद करता है।
विज्ञापन
कोट
एचपीवी वैक्सीन का टीका विश्व स्वास्थ्य संस्थान की ओर से जांच के बाद लगाने योग्य घोषित किया गया है। टीका लगाने के कारण किशोरियों को न के बराबर साइड इफेक्ट हो रहे हैं। निजी अस्पतालों में पिछले 10 सालों से अधिक समय से लोग स्वयं जाकर यह टीका लगवा रहे हैं। विभाग की ओर से किशोरियों को यह टीका मुफ्त में लगाया जा रहा है। अभिभावकों को अपनी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह टीका लगवाना चाहिए।
डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा,अधिकारी