फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan College students win awards at Road Safety Film Festival

Solan News: सोलन कॉलेज के छात्रों ने सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव में जीते पुरस्कार

Wed, 11 Mar 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Solan College students win awards at Road Safety Film Festival
डिग्री ​कॉलेज सोलन मेधावी विद्यार्थी प्राचार्य के साथ। स्रोत कॉलेज प्रबंधक - फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा पकड़े गए स्मैक तस्कर।
परिवहन विभाग की ओर से हिपा में आयोजित हुआ महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग के रोड सेफ्टी सेल की ओर से हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा) में आयोजित सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव में सोलन कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीते। कॉलेज के छात्र अजय जायसवाल ने 18-25 आयु वर्ग में अपनी शॉर्ट फिल्म लाइफ एंड सॉंग के लिए पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं पूर्व छात्र प्रज्वल ने इसी आयु वर्ग में अपनी शॉर्ट फिल्म टू फेट्स के लिए सम्मान हासिल किया। दोनों फिल्मों को महोत्सव में टॉप-5 फिल्मों में चयनित किया गया। फिल्म महोत्सव में देशभर के प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित विषयों पर अपनी शॉर्ट फिल्में प्रस्तुत कीं। विजेताओं को उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रशस्ति पत्र और पांच-पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सोलन कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इन फिल्मों में कॉलेज के अन्य छात्रों आयुष, आर्यन, निकिता शर्मा और साहिल ने भी अभिनय किया है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और भविष्य में और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed