{"_id":"6286762cce330c1cc33cd308","slug":"solan-boys-school-and-portmore-shimla-to-learn-speaking-fluent-english-solan-news-sml40931968","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे शिमला और सोलन के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे शिमला और सोलन के विद्यार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजधानी शिमला के पोर्टमोर स्कूल की छात्राएं और सोलन के ब्वॉयज स्कूल के छात्रों सहित जिलों के डाइट प्रशिक्षु फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। समग्र शिक्षा अभियान, यूएस एंबेसी और निजी संस्था लर्निंग लिंक्स के सहयोग से 100 छात्र-छात्राओं को इंग्लिश स्पीकिंग और व्यक्तित्व विकास पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसमें दो वर्ष के कोर्स में अंग्रेजी भाषा कौशल को बढ़ाने और छात्रों को अपने कॅरिअर विकास और व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार अमेरिका स्टेट डिपार्टमेंट और लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन से छात्र-छात्राओं के लिए संचालित एक्ससे कार्यक्रम वैश्विक छात्रवृत्ति कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित गरीब परिवार के 13 से 22 साल के प्रतिभाशाली बच्चों का अंग्रेजी भाषा कौशल बढ़ाना है।
इसे प्रदेश शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान लर्निंग लिंक्स संस्था के साथ मिलकर संचालित कर रहा है। इसमें कक्षाएं स्कूल के बाद, पहले और अवकाश पर लगाई जाएंगी। इसमें अंग्रेजी में बोलचाल और भाषा के अन्य कौशल सुनने, पढ़ने और लेखन पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
कोर्स के अंत में विद्यार्थियों को अमेरिकी प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। लर्निंग लिंक्स संस्था के राष्ट्रीय समन्वयक ललित परिहार ने बताया कि 100 छात्र कार्यक्रम से लाभान्वित होंगे। पहले ये कार्यक्रम शिमला और सोलन में किए जा रहे हैं।
उधर, डाइट सोलन के प्रिंसिपल चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि डाइट प्रशिक्षुओं को शैक्षणिक गतिविधियों में जोड़ने के साथ उनके व्यक्तित्व को भी निखारा जाएगा।