{"_id":"625194eae479c1527077c926","slug":"solan-barotivala-parvanoo-and-few-areas-in-shimla-face-power-cut-due-to-fault-in-pinjore-kunihar-ht-line-solan-news-sml405170953","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन ट्रिप होने से आधा घंटा बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन ट्रिप होने से आधा घंटा बिजली गुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हरियाणा के पिंजौर से कुनिहार आ रही एचटी विद्युत लाइन ट्रिप होने से सोलन, परवाणू, बरोटीवाला समेत शिमला के कुछ क्षेत्रों में आधे घंटे के लिए बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अचानक बिजली गुल होने से कई काम प्रभावित हुए। हालांकि विद्युत बोर्ड के कर्मियों ने तुरंत समस्या का समाधान निकाला और लाइन को सुचारु किया।
जानकारी के अनुसार पिंजौर से कुनिहार के लिए 132 केवी विद्युत स्टेशन को एचटी बिछाई गई है। शनिवार करीब 4:50 बजे लाइन में अचानक फाल्ट आ गया और यह ट्रिप हो गई।
इसके चलते कुनिहार के 132 केवी विद्युत स्टेशन से आपूर्ति बंद हो गई। विद्युत स्टेशन सोलन की दो, बरोटीवाला की एक और शिमला की लाइन से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। फाल्ट आने के बाद तुरंत कर्मियों को तैनात किया गया और करीब आधे घंटे बाद करीब 5:20 बजे विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में सुचारु हुई।
विज्ञापन
उधर, अधीक्षण अभियंता मोहन सिंह गुलेरिया ने बताया कि पिंजौर से कुनिहार आ रही विद्युत लाइन ट्रिप होने से समस्या आई है। टीम को तुरंत मौके पर तैनात कर समस्या का हल निकाला गया है।