फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan aparajita programme

मुसीबत में घिरी महिलाएं निसंकोच निर्भला टोल फ्री नंबर 1

Fri, 23 Aug 2019 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Solan aparajita programme
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं ? - फोटो : SOLAN
कंडाघाट (सोलन)। महिलाओं या युवतियों से कहीं छेड़छाड़ की घटना हो रही हो तो वे निसंकोच निर्भया टोल फ्री नंबर 181 पर फोन करें। इस नंबर पर फोन करते ही मुश्किल में घिरी महिला की मदद के लिए तत्काल पुलिस पहुंच जाएगी। यह बात एएसआई राजेंद्र ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में आयोजित अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान मौजूद रहे। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या सहित समाज में महिला के अधिकार के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। प्रशासन या पुलिस तभी मदद कर पाएगी, जब महिलाएं उनके खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएंगी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी कार्यालय एसईबीपीओ मंजुला कंवर ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने पर्दा प्रथा, बाल विवाह, अशिक्षा सहित भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सदैव सशक्त और सजग रहना चाहिए। कहा कि एक हजार पुरुषों के अनुपात केवल 930 महिलाएं हैं जो कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय से पर्यवेक्षिका वंदना शर्मा ने छात्राओं को अनीमिया के बारे में जागरूक किया। कहा कि आर्थिक रूप से संपन्न महिलाएं ही देश में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकती हैं। स्कूल प्रधानाचार्य सुखप्रीत कौर ने उपस्थित छात्राओं से कहा कि महिलाएं और युवतियों पर होने वाले अत्याचार को सहने के बजाय उनका डट कर मुकाबला करने के लिए तैयार रहे।

इस कार्यक्रम में स्कूल की 140 छात्राओं ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। उन्होंने नारी सशक्तीकरण की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुखप्रीत कौर, प्रवक्ता डॉ. रीतु, सप्तक कला मंच के अध्यक्ष सतीश कपूर, कांस्टेबल रेखा, आनंद ठाकुर, गीतांजली, एमडी चौहान, चंद्र प्रकाश सहित एसएमसी प्रधान इंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed