{"_id":"60466c2b8ebc3ec44552f666","slug":"society-fixes-gates-at-housing-board-colony-in-baddi-to-stop-theft-cases-solan-news-sml3635179148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटनाएं रोकने के लिए कॉलोनी के प्रवेश द्वारों पर लगाए गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की घटनाएं रोकने के लिए कॉलोनी के प्रवेश द्वारों पर लगाए गेट
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-एक और दो के प्रवेश द्वार पर गेट लगा दिए गए। क्षेत्र में रोज चोरी, लूटपाट की घटना बढ़ने से रिहायशी कॉलोनियों में रह रहे लोगों ने पार्षद से यह मांग की थी। पार्षद सुरजीत चौधरी ने कहा कि जल्द ही कॉलोनी के मुख्य द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए जाएंगे।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी ने सभी रिहायशी कॉलोनियों में रह रहे लोगों से अपील की है कि जो अपने घरों और दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। हाउसिंग बोर्ड फेस-एक और दो वेलफेयर सोसायटी ने इस कार्य को पार्षद के सहयोग से पूरा करवाया।
वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी संजीव कौशल, सुरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सूद, पवन जिंदल, राजेंद्र गर्ग, पोलू अग्रवाल ने कहा कि लोगों के सहयोग से गेट के तीनों मुख्य द्वारों पर सिक्योरिटी गार्ड की जल्द तैनाती की जाएगी। यहां पर रात के समय में 10 बजे के बाद एक तरफ से एंट्री रखी जाएगी और हर आने-जाने वाले का पूरा ब्योरा रखा जाएगा।