फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Soap and creame manufacturer factory given notice to cut electricity connection in Baddi for pullution

बद्दी की साबुन, क्रीम और लोशन बनाने वाली कंपनी का कटेगा विद्युत कनेक्शन

Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Soap and creame manufacturer factory given notice to cut electricity connection in Baddi for pullution
मानपुरा के समीप एक खड्ड में उद्योग ने छोड़ा रसायनयुक्त पानी। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। मानपुरा खड्ड में रसायनयुक्त पानी छोड़ने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। खड्ड के साथ लगती कंपनी का बिजली के कनेक्शन काटने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। आदेश मिलते ही कंपनी का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। मानपुरा खड्ड में बरसात के दौरान एक कंपनी ने रसायनयुक्त पानी छोड़ दिया था। इससे पूरा खड्ड झाग हो गई।
विज्ञापन

यही पानी जाकर सरसा खड्ड में मिल गया और खड्ड से उठाऊ सिंचाई योजनाओं के माध्यम से लोगों के खेतों में जा रहा है। लोगों ने झाग देखकर प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को सूचित किया। रविवार होने के बावजूद भी अधिकारी मौके पर आए और उन्होंने सैंपल लिए। यहां पर झाग पानी में बन रहा था, उसके साथ ही एक साबुन, शैंपू और क्रीम लोशन बनाने वाली कंपनी है। यह उसी कंपनी का पाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पानी के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड ने कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही बोर्ड के सदस्य सचिव को कंपनी का बिजली कनेक्शन काटने के लिए कहा गया है। स्वीकृति मिलते ही कंपनी का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed