{"_id":"601c245a8ebc3e49ff028720","slug":"snowfall-in-solan-12-bus-route-stopped-solan-news-sml3598499183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी : चायल, कसौली और सोलन के एक दर्जन बस रूट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी : चायल, कसौली और सोलन के एक दर्जन बस रूट प्रभावित
विज्ञापन
चायल में बर्फबारी के चलते बस अड्डे पर बर्फ से ढकी बसें।
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन/चायल/कसौली। भारी बर्फबारी और बारिश से जिला सोलन में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी से एक दर्जन से अधिक मार्ग भी बाधित हो गए हैं। सोलन, चायल और कसौली के बस रूट प्रभावित हुए हैं। वहीं जारी बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं सोलन सहित चायल, कसौली के बाजार भी सुनसान हो गए हैं। अधिक बर्फबारी के कारण कसौली और चायल में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। करीब दो-दो घंटे के कट लगना भी शुरू हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार जिला सोलन में बुधवार देर शाम से ही मौसम खराब होना शुरू हो गया था। वहीं देर रात से मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। वीरवार सुबह चायल में भारी बर्फबारी हो गई। सोलन, कसौली में सुबह से बर्फबारी होनी शुरू हो गई। जिस कारण सोलन से चायल, कसौली को जाने वाले सभी रूट प्रभावित हो गए हैं। इसमें सबसे अधिक सड़कें चायल क्षेत्र की बंद हुई हैं।
वहीं धर्मपुर, परवाणू, अर्की, कुनिहार, नालागढ़, बद्दी में अच्छी बारिश हुई है। वहीं बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने भी हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। चायल मुख्य मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
पर्यावरण विज्ञान के विभागाध्यक्ष एके भारद्वाज ने बताया कि बारिश और बर्फबारी किसान-बागवानों की फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। रबी की फसलों सहित फलदार पौधों की रोपाई के लिए किसान-बागवान काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब बागवान पौधों की रोपाई का कार्य भी आसानी से कर सकेंगे।