{"_id":"656dcf11c92a10cad6060df4","slug":"smart-education-system-will-be-installed-in-schools-solan-news-c-176-1-ssml1041-12082-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्कूलों में स्थापित होगी स्मार्ट शिक्षा प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्कूलों में स्थापित होगी स्मार्ट शिक्षा प्रणाली
Mon, 04 Dec 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में आयोजित वार्षिक समारोह में संबोधित करते सीपीएस संजय अवस्थी
हनुमान बड़ोग स्कूल के वार्षिक समारोह में बोले सीपीएस
विभिन्न गतिविधियों में मेधावी विद्यार्थियों भी किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा ही समाज को नई राह दिखा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा की दृष्टि से आदर्श बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग विद्यालय महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चरणबद्ध आधार पर स्मार्ट शिक्षा प्रणाली स्थापित की जा रही है।
उन्होंने इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि विजेता छात्रों की अच्छी आदतों को अपनाएं और सदैव नशे से दूर रहें। इस अवसर पर हनुमान बड़ोग में डंगा लगवाने के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सीडी बंसल, ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के प्रधान प्रेम चंद, ग्राम पंचायत धुंदन की प्रधान शकुंतला शर्मा, हनुमान बड़ोग के उप प्रधान कर्म चंद, वार्ड सदस्य कांता देवी, कृष्ण चंद, निशा और सुनीता, एसएमसी अध्यक्ष हेम चंद, स्थानीय महिला मंडल की प्रधान सुनीता शर्मा, प्राथमिक विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष पंकज शर्मा, युवक मंडल प्रधान लक्की, विद्यालय के मुख्य अध्यापक प्रकाश चंद, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।