{"_id":"630e5b652a8e0f7e3e4b6a07","slug":"slums-will-be-removed-from-sector-2-of-parwanoo-himuda-sent-notice-solan-news-sml420064890","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parwanoo Slums Area : परवाणू के सेक्टर-2 से हटेंगी झुग्गियां, हिमुडा ने जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Parwanoo Slums Area : परवाणू के सेक्टर-2 से हटेंगी झुग्गियां, हिमुडा ने जारी किए नोटिस
विज्ञापन
परवाणू के सेक्टर-दो से इन अस्थायी झुगियों को खाली करने पर नोटिस जारी हुआ है।
- फोटो : SOLAN
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू के सेक्टर-2 में पुलिस स्टेशन के पास लगभग पिछले 30 सालों से बनी अस्थायी झुग्गियों को हटाने के लोगों को नोटिस जारी किए। यह नोटिस हिमुडा की ओर से जारी किए गए हैं। इसके साथ बिजली बोर्ड द्वारा दिए गए अस्थायी बिजली के कनेक्शन को भी हटाने के लिए कहा गया है।
जानकारी के अनुसार 1990 के दशक में परवाणू में प्रवासी मजदूरों ने अस्थायी झुग्गियां बना ली थीं। वक्त बीतने के साथ ही बिजली बोर्ड ने यहां रह रहे लोगों को अस्थायी बिजली के कनेक्शन भी दे दिए थे, परंतु इन झुग्गियों का मामला हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया जब यहां की एक झुग्गी का पता देकर नगर परिषद का चुनाव लड़ा था।
हिमुडा के अधिशासी अभियंता गिरीश शर्मा ने बताया कि परवाणू औद्योगिक नगर में झुग्गियां हटाने के आदेशों के अनुसार ही नोटिस जारी किए गए हैं। कुछ लोगों ने नोटिस ले लिए हैं और अभी कुछ आनाकानी कर रहे है। अब नोटिस देने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद भी ली जाएगी। उन्होंने ने कहा कि इन झुग्गियों के आसपास 2 से 3 बीघा जमीन हिमुडा की है, जो झुग्गियां हटाने के बाद परवाणू के विकास के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद राजा राम ने कहा कि इन झुग्गियों में रह रहे गरीब लोगों को उजाड़ने से पहले परवाणू में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए बनाए गए घरों में बसाया जाए। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने कहा कि परवाणू के सेक्टर-2 में अस्थायी झुग्गियों में रह रहे लोगों को झुग्गियां खाली करने के लिए हिमुडा ने नोटिस जारी किए हैं। इसकी प्रतिलिपि नगर परिषद को भी मिली है। थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने कहा कि अभी तक हिमुडा ने इस मामले में मदद नहीं मांगी है। अगर मदद मांगी गई तो पुलिस टीम भी भेजी जाएगी।