{"_id":"6682a5335ff1c0e49a00b157","slug":"six-doctors-of-the-city-honored-on-doctors-day-solan-news-c-176-1-ssml1040-124303-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डॉक्टर्स डे पर शहर के छह डॉक्टर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डॉक्टर्स डे पर शहर के छह डॉक्टर सम्मानित
Mon, 01 Jul 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
इन्नर व्हील क्लब मिडटाउन सोलन की ओर से आयोजित दंत शिविर में जांच करते डॉक्टर। संवाद
बसाल गांव में किया गया पौधारोपण कार्यक्रम
स्कूली बच्चों के दांत जांचे, ब्रश व पेस्ट भी बांटा
इनरव्हील मिडटाउन सोलन ने मनाया डॉक्टर्स व सीए डे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। इनरव्हील मिडटाउन सोलन द्वारा डॉक्टर्स व सीए डे पर 6 डॉक्टर्स और एक सीए को सम्मानित किया गया। इनरव्हील मिड टाउन सोलन ने डॉक्टर्स डे और सीए डे पर डॉ. अनिता सूद, डॉ. रविकांत सूद, डॉ. विकास कुमार खंडेलवाल, डॉ नितिका शर्मा, डॉ विपुल राज, डॉ अंशुल वशिष्ठ और सीए अजय सूद को मोमेंटो और क्लब के चिन्हित फ्लास्क देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त इनरव्हील मिड टाउन ने गांव में पौधारोपण भी किया। स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ मिल कर औषधीय पौधों का रोपण किया गया। साथ ही दंत चिकित्सकों के सहयोग से स्कूली बच्चों के लिए मुफ्त दंत चिकित्सा जांच भी की गई। इसके बाद बच्चों को टूथब्रश और पेस्ट का भी आवंटन किया गया और दांतों को स्वस्थ रखने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। क्लब द्वारा ग्रीन रन ग्रीन प्लेज मैराथन का भी आयोजन किया गया जिसमें एक निजी विद्यालय के कक्षा तीन से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। मैराथन के विजेताओं को प्रशंसा पत्र, उपहार व स्टेशनरी सेट देकर के सम्मानित किया गया। इस दौरान इनरव्हील मिड टाउन की अध्यक्ष अंजू पब्याल, पूर्व अध्यक्षा उषा ठाकुर, उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, सचिव दीपाली ठाकुर व क्लब के अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।