{"_id":"681a1655fc65136f160a120b","slug":"shrimad-bhagwat-katha-started-with-kalash-yatra-in-siharli-solan-news-c-176-1-ssml1040-143318-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सिहारली में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सिहारली में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत बैरल में शिव मंदिर कमेटी की ओर से सिहारली में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इसमें मार्कंडेय तीर्थ का जल लाकर कलश स्थापना की गई। कथा वाचक देवराज शास्त्री ने उपस्थित श्रोताओं को भक्ति से सराबोर किया। उन्होंने धुंधकारी चरित्र का वर्णन करते हुए भक्ति के साथ-साथ वैराग्य को भी अपनाने की प्रेरणा दी। प्रथम दिवस पर कथावाचक देवराज शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। बुधवार से कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक होगी और रात को संकीर्तन होगा। कथा के बाद प्रति दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शिव मंदिर कमेटी के प्रधान जोगेंद्र शर्मा ने कहा कि कथा में अधिक से अधिक लोग पहुंचें।