फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shrimad Bhagwat Katha started with Kalash Yatra at Badubara Temple, Dadlaghat

Solan News: बाडुबाड़ा मंदिर दाड़लाघाट में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Fri, 09 May 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। बाडुबाडा मंदिर दाड़लाघाट में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा वाचक आचार्य हरि जी महाराज व उनके साथ आए अन्य आचार्यों का ग्रामीणों ने स्वागत किया गया। उसके बाद महिलाओं ने शिव मंदिर दाड़ला से लेकर कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। कथा के पहले दिन आचार्य हरि जी महाराज ने आत्मदेव और धुंधकारी की कथा सुनाते हुए जीवन में संतुलन और आज्ञाकारी संतान के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा और परिवार के कल्याण में संतान की भूमिका अहम होती है। आज की पीढ़ी नशे की ओर जा रही है, जिसे रोकने के लिए समाज और परिवार को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कहा कि बच्चों को अध्यात्म की ओर प्रेरित करें। आचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल श्रवण की नहीं, बल्कि जीवन में अनुसरण करने की भी बात करती है। यही मार्ग मोक्ष की प्राप्ति की ओर ले जाता है। इस मौके पर श्याम चौधरी, पुष्पेंद्र शर्मा, नरेश गिट्टू, लोक राम, राम कृष्ण बंसल, कमल ठाकुर, लायक राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed