फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra at Durga Temple Mittiyan

Solan News: दुर्गा मंदिर मित्तियां में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Fri, 20 Mar 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra at Durga Temple Mittiyan
मित्तियां के श्री दुर्गा मंदिर में कलश यात्रा निकालते हुए महिलाएं स्रोत: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र स्थित स्वयं प्रकट शक्ति पीठ श्री दुर्गा मंदिर मित्तियां में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। वर्षा के बावजूद कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कथा का वाचन स्वामी हरि चेतना नंद (हरिद्वार) द्वारा किया जा रहा है, जो अगले एक सप्ताह तक श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। इसके बाद प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कथा की पूर्णाहुति 27 मार्च को होगी, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन की कथा में मंदिर कमेटी के प्रधान दुर्गा दास, सचिव तेजपाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद लाल शर्मा, श्याम लाल, काला राम, हेमराज, लछमी सिंह, निशा राम, अजय कुमार और जगदीप चंद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed