{"_id":"66a23fa1d6ebf428b90a949f","slug":"show-cause-notice-issued-to-eight-private-and-government-schools-solan-news-c-176-1-ssml1041-125608-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: निजी समेत सरकारी आठ स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: निजी समेत सरकारी आठ स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी
Thu, 25 Jul 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
दसवीं और जमा दो कक्षाओं के परिणाम का किया था आंकलन
बोर्ड की परीक्षाओं में 25 फीसदी से भी कम रहा परीक्षा परिणाम
15 दिनों में मांगा जवाब, शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में आठ निजी और सरकारी स्कूलों में दसवीं और जमा दो बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 फीसदी से कम रहा है। इन स्कूलों को शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब भी मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई भी होगी। वहीं इसकी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भी सौंपी जाएगी।
जिसमें 6 स्कूलों में दसवीं और दो स्कूलों में जमा दो का रिजल्ट निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा है। स्कूलों में अधिकांश छात्र फेल हो गए हैं। जबकि कुछ बच्चों की कंपार्टमेंट आई है।
जानकारी के अनुसार दसवीं और जमा दो के खराब परीक्षा परिणाम की गाज अध्यापकों पर भी गिर सकती है। शिक्षा विभाग ने विषयवार भी परीक्षा परिणाम का आंकलन शुरू कर दिया है। खराब रिजल्ट पर अध्यापकों की रिपोर्ट में खराब प्रदर्शन (पुअर परफार्मेंस) लिखा जाएगा। लगातार तीन वर्ष तक खराब रिजल्ट देने वाले विषय के अध्यापकों का इंक्रीमेंट भी रुक सकता है। 25 फीसदी से कम रिजल्ट लाने वाले स्कूल के शिक्षक भी इसमें शामिल होंगे। उधर, जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि विभाग ने 8 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिनका दसवीं और जमा दो का रिजल्ट 25 फीसदी से कम रहा है। स्कूलों को 15 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। इसकी रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी।