{"_id":"60e8567d8ebc3e9eaf2deb6f","slug":"shopkeepers-in-arki-keep-shops-closed-to-pay-homage-to-local-mla-and-ex-mla-veerbhadra-singh-solan-news-sml376327480","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम के सम्मान में अर्की मुख्यालय के बाजार रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम के सम्मान में अर्की मुख्यालय के बाजार रहे बंद
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। व्यापार मंडल के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अर्की हलके के वर्तमान विधायक वीभद्र सिंह के निधन के दूसरे दिन कारोबारियों ने सुबह नौ से 11 बजे तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने अपने विधायक के सम्मान में दो घंटे का बंद रखा। लोगों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अर्की क्षेत्र में बहुत से ऐसे काम किए जो लोगों को हमेशा याद रहेंगे।
अर्की मुख्यालय में 100 बेड क्षमता वाला अस्पताल, आईटीआई, डिग्री कॉलेज और करोड़ों रुपये के दूसरे विकास कार्य पूर्व मुख्यमंत्री की देन हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने जन्म दिवस पर अर्की के लिए दो एंबुलेंस की सौगात दी थी। उन्होंने कहा था कि लोग नि:संकोच उनसे कह सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने पिछले साल अर्की दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने एक खेल मैदान बनाने के लिए उनसे कहा था। वीरभद्र सिंह ने खेल मैदान वाली जगह का निरीक्षण कर मां भीमा काली के नाम से बनने वाले खेल मैदान के लिए करीब आठ लाख की राशि नगर पंचायत को दे दी। इसके अलावा उन्होंने 25 लाख की राशि देने की भी बात कही थी।