फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   shivsena aggitation aganist distructed a statute

शहीद की प्रतिमा तोड़ने से शिवसेना भड़की

Mon, 06 Mar 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन Updated Mon, 06 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
shivsena aggitation aganist distructed a statute
शहीद सूबेदार ताराचंद की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाने से शिवसेना भड़क उठी है। - फोटो : amarujala

शहीद सूबेदार ताराचंद की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाने से शिवसेना भड़क उठी है। शिव सेना के सदस्यों ने शहीद की प्रतिमा पर जाकर नारेबाजी करते हुए शरारती तत्वों को जल्द पकड़ने की गुहार पुलिस विभाग से लगाई है। साथ ही चेताया कि अगर जल्द शरारती तत्व नहीं पकड़े गए तो शिवसेना आंदोलन करेगी।

विज्ञापन


प्रदेश शिवसेना यूथ अध्यक्ष संजीव उर्फ संजू राजपूत की अगुवाई में कार्यकर्ता शहीद के परिवार से भी मिले और उन्हें आश्वासन दिलाया कि शरारती तत्वों को ढूंढने में वह पूरी मदद करेंगे। इसके अलावा शिवसेना के सदस्यों ने शहीद तारा चंद के बेट नरेंद्र कुमार के साथ शहीद स्मारक पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही शहीद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि शहीद का अपमान पूरे देश का अपमान है, जिसे शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि जल्द से जल्द दोषियों को नहीं पकड़ा गया तो शिवसेना धरना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान माैंटी रंजन, गुरनाम सिंह, सुशील कुमार, सोडी, राकेश चौधरी, नीरज तनवर, टहल सिंह चंदेल और मुकुल ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed