{"_id":"6556130acf2106a09c01b531","slug":"shaktighat-team-was-the-winner-in-kabaddi-solan-news-c-176-1-ssml1042-11021-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कबड्डी में शक्तिघाट टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कबड्डी में शक्तिघाट टीम रही विजेता
Thu, 16 Nov 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला के दांवटा में भैया दूज मेले के समापन अवसर पर सांस्कृतिक दल के कार्यक्रम में कलाकारों
वाॅलीबाल प्रतियोगिता में युवा मंडल दांवटा ने मारी बाजी
मंडेसर के दांवटा में आयोजित भैयादूज मेले का समापन
सीपीएस रामकुमार चौधरी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। ग्राम पंचायत मंडेसर में आयोजित दो दिवसीय भैयादूज मेले का समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव और दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान कबड्डी और वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। पहले दिन हुए कबड्डी के मुकाबलों में जडयाना और दूसरे दिन के मैच में शक्तिघाट टीम विजेता रही। जबकि दोनों दिन दभोटा टीम उपविजेता रही। वहीं वाॅलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम नवचेतन युवा मंडल दांवटा और बडोली टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वहीं मुख्यातिथि ने कहा कि भाईदूज का त्योहार भाई-बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है। इस पवित्र त्योहार को मेले के रूप में मनाना एक बेहतरीन कदम है। वहीं उन्होंने नवचेतन युवा मंडल दांवटा को कबड्डी मैट के लिए एक लाख रुपये, दांवटा खेल मैदान में मंच पर शेड निर्माण के लिए एक लाख रुपये, झायली संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए एक लाख रुपये और जैठी में 20,000 लीटर का पेयजल टैंक बनवाने की घोषणा की। वहीं दांवटा स्कूल में कमरे की छत की मरम्मत के लिए डेढ़ लाख रुपए उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
इसी के साथ नवचेतन युवा मंडल को अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। महिला मंडल दांवटा को जमीन स्थानांतरित होने पर भवन बनवाने का आश्वासन दिया और दांवटा में बिजली ट्रांसफार्मर को स्तरोन्नत करने की घोषणा की। लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियंता को दांवटा स्कूल के लिए संपर्क मार्ग को पक्का करने और व्यवस्थित ढंग से नालियां बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सनौगी में हैंडपंप के लिए मोटर लगाने के निर्देश भी दिए। सनौगी लौह पथ पुल के निर्माण तथा च्याला लौह पथ पुल की मरम्मत करवाने की घोषणा भी की। इसी के साथ दांवटा नाला से बेपड़ रोड में पानी की निकासी के लिए व्यवस्थित पुलियां लगवाने की घोषणा की और मंडेसर पंचायत में परिस्थिति के अनुरूप पटवार सर्किल खोलने का आश्वासन दिया।