{"_id":"6a4027e64e9aa348380f2203","slug":"server-down-again-at-regional-hospital-solan-patients-left-wandering-while-trying-to-get-tests-done-solan-news-c-176-1-sln1013-172626-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सर्वर फिर ठप, टेस्ट करवाने के लिए भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सर्वर फिर ठप, टेस्ट करवाने के लिए भटकते रहे मरीज
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में टेस्ट बंद होने के कारण खाली पड़ा लैब परिसर। संवाद
पर्ची और टेस्ट फीस जमा कराने में लगी लंबी कतारें, निशुल्क जांच के लिए भी निजी लैब में खर्च करने पड़े 300 से 400 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में शनिवार सुबह सर्वर ठप होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। सर्वर नहीं चलने के कारण मरीजों की पर्चियां नहीं बन सकीं और जांच के लिए फीस भी जमा नहीं हो पाई। इससे पर्ची काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों को मजबूरी में निजी लैब का रुख करना पड़ा। अस्पताल में जांच के लिए मरीज क्रस्ना लैब पहुंचे, लेकिन वहां भी सर्वर बंद होने के कारण कार्य प्रभावित रहा। कुछ मरीजों को जरूरी जांच निजी लैब से करवाने की सलाह दी गई, जबकि अन्य जांच के लिए बाद में आने को कहा गया। इससे मरीजों को अस्पताल और निजी लैब के बीच चक्कर लगाने पड़े। मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल में निशुल्क होने वाली कई जांच भी निजी लैब में करानी पड़ीं, जिन पर 300 से 400 रुपये तक खर्च करना पड़ा। सामान्य दिनों में जहां सरकारी और क्रस्ना लैब के बाहर मरीजों की भीड़ रहती है, वहीं शनिवार को दोनों जगह सन्नाटा पसरा रहा। बाद में कर्मचारियों ने कंप्यूटर को मोबाइल इंटरनेट से जोड़कर व्यवस्था बहाल की, जिसके बाद पर्चियां बनाने और फीस जमा करने का काम दोबारा शुरू हो सका।
पहले फीस काउंटर, फिर निजी लैब के बाहर इंतजार
राजगढ़ से मरीज के साथ आए तीमारदार बंटी ने बताया कि पहले करीब आधा घंटा फीस काउंटर पर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद सर्वर ठप होने की जानकारी दी गई। क्रस्ना लैब में भी सर्वर बंद होने से कुछ जांच निजी लैब में करानी पड़ीं।
निशुल्क जांच के लिए भी खर्च करने पड़े रुपये
सुनील ने बताया कि डॉक्टर ने मरीज की जांच लिखी थी, लेकिन सर्वर नहीं चलने से निजी लैब में पैसे देकर जांच करानी पड़ी। बाद में सर्वर शुरू होने पर कुछ जांच अस्पताल में हो सकीं, लेकिन रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़े।
विज्ञापन
कोट
सुबह अचानक सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई थी। कर्मचारियों ने कंप्यूटर को मोबाइल इंटरनेट से जोड़कर पर्चियां बनानी शुरू कर दी थीं। सर्वर की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए हैं और मरीजों को बेहतर सुविधा देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल,सोलन