फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Security beefed up in Chail, Kasauli and Parwanoo amid Indo-Pak tension

Solan News: भारत-पाक तनाव के बीच चायल, कसौली और परवाणू में बढ़ाई सुरक्षा

Fri, 09 May 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद को लेकर प्रदेश समेत जिला सोलन भी अलर्ट पर है। इसके तहत पर्यटक स्थलों समेत प्रवेश द्वार में पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया है। पर्यटक नगरी चायल, कसौली और हिमाचल सीमा परवाणू में अतिरिक्त पुलिस को तैनात कर दिया है। बाहरी राज्यों से आ रहे वाहनों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस भी अलर्ट पर है। इसके तहत सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता किया जा रहा है। पर्यटक स्थल समेत पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चायल और कसौली में 15-15 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात कर दिए है। इसके अलावा प्रवेश द्वार परवाणू से प्रवेश कर रहे वाहनों को जांचा जा रहा है। इसके अलावा शहर समेत एनएच पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बाद से कालका-शिमला एनएच पर वाहनों की आवाजाही भी कम हो गई है। वीकेंड पर भी जिले के सभी पर्यटक स्थल खाली पड़ गए है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। पर्यटक स्थल समेत सीमा पर सुरक्षा को बढ़ा दिया है। इसमें अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। प्रवेश कर रहे वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed